Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

एक मजबूत व व्यवसायिक हथकरधा क्षेत्र के विकास हेतु अपने सुझाव दें

आरंभ करने की तिथि :
Mar 03, 2020
अंतिम तिथि :
Jun 03, 2020
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

एक मजबूत व व्यवसायिक हथकरधा क्षेत्र के विकास के लिए विकास आयुक्त ...

एक मजबूत व व्यवसायिक हथकरधा क्षेत्र के विकास के लिए विकास आयुक्त (हथकरधा) कार्यालय, भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय के तहत कार्यरत है ताकि हथकरधा बुनकरों के लिए सतत रोजगार सुनिश्चित हो सके। इसके समग्र लक्ष्य को निम्नलिखित बिंदुओं द्वारा समझा जा सकता है:

मिशन
समावेशी विकास के लिए हथकरधा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाना
तकनीकी उन्नयन के माध्यम से बुनकरों का सशक्तिकरण
घरेलू और वैश्विक बाजार की चुनौतियों का सामना करने के लिए केंद्रित, लचीला और समग्र दृष्टिकोण
वैश्विक और घरेलू बाजारों में ब्रांड निर्माण
उचित मूल्य पर कच्चे माल तक आसान पहुँच

उद्देश्य
हथकरधा बुनकरों के कल्याण समेत हथकरधा क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित करना
हथकरधा बुनकरों को नए उन्नत करघे और सहायक उपकरण प्रदान करना
क्लस्टर क्षेत्रों में रियायती यार्न प्रदान करना।
विपणन, डिजाइन और उत्पादन के प्रबंधन के लिए उद्यमियों, डिजाइनरों और पेशेवरों को बाजार उन्मुख बनाना
वित्तीय संस्थानों / बैंकों से ऋण की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाना

कार्य
हथकरधा समूहों को विकसित करने और बुनकरों को नए करघे, सीएफसी, यार्न डिपो, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन के जरिए सशक्त बनाना
एचएल क्लस्टरों में रियायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण यार्न की आसान उपलब्धता हेतु यार्न डिपो स्थापित करना
उत्पादन और विपणन गतिविधियों के लिए कम ब्याज दरों पर ऋण सुविधा प्रदान करना
विकासशील फैशन और बाजार निर्देशित डिजाइन और उत्पादों के लिए क्षमता का विकास
मजबूत ब्रांडिंग और विपणन व निर्यात में निजी क्षेत्र को शामिल करके हथकरधा उत्पादों के लिए बाजार का विकास।

हैंडलूम क्राफ्ट विलेज (नई गतिविधि) की शुरुआत

पर्यटन और संस्कृति के साथ हैंडलूम के एकीकृत सतत विकास के लिए संबंधित राज्य सरकारों की मदद से इस कार्यालय की एक नई पहल है। 5 गांवों को "पर्यटक हथकरधा गांव" के रूप में विकसित किया जा रहा है:
1. सारण, जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश
2. कनिहामा, बडगाम, श्रीनगर
3. रामपुर, बोधगया, बिहार
4. बोरजुरी, गोलाघाट, असम
5. कोवलम, तिरुवनंतपुरम, केरल

हथकरधा बुनकर के लिए पुरस्कार:
हथकरधा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उत्पाद तैयार करने वाले हथकरधा बुनकरों को प्रोत्साहित करने के लिए यह कार्यालय संत कबीर पुरस्कार, राष्ट्रीय पुरस्कार और राष्ट्रीय योग्यता प्रमाणपत्र प्रदान करता है। इस कार्यालय द्वारा हर साल ये पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। ये पुरस्कार व्यक्तिगत बुनकरों को उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के विकास और उत्पादन के प्रोत्साहन हेतु प्रदान किए जाते हैं। अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तरों पर आयोजित होने वाली एक्सपो जैसी कई विपणन गतिविधियों में भी इन्हें वरीयता दी जा रही है। “वर्ष -2018” के लिए आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 21 मार्च, 2020 तक बढ़ा दी गई है। इच्छुक आवेदक इस फ़ोरम के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में अपने विवरण के साथ अपनी प्रविष्टियाँ अग्रेषित कर सकते हैं, ताकि हमारे क्षेत्रीय कार्यालय (बुनकर सेवा केंद्र) ) की टीम आगे की जानकारी के लिए आवेदक से संपर्क कर सके।

इस श्वेत पत्र का उद्देश्य इस कार्यालय की मौजूदा गतिविधियों से संबंधित नए विचार / आइडिया और इनपुट लेना है। इस रणनीति के लिए भागीदारी प्रक्रिया के साथ-साथ केंद्र व राज्य सरकार के अधिकारियों, नीति शोधकर्ताओं, उद्यमियों, प्रौद्योगिकी डेवलपर्स, सिविल सोसायटी समेत सभी हितधारकों से सुझाव आमंत्रित हैं।

इस फोरम के जरिए सुझाव भेजने की अंतिम तिथि 03 जून, 2020 है।

फिर से कायम कर देना
2465 सबमिशन दिखा रहा है
shaktisingh Arunsingh Parihar
shaktisingh Arunsingh Parihar 6 साल 3 सप्ताह पहले
Respected prime minister sir, Bamboo made clothing and other industrial products and its industry set-up should be given special concessions as we import₹4000 crore products from Vietnam and China it can be a great game changer for our nation as it's policy are not growth friendly as the beaurocrats lobby should be blamed for this it has a huge potential and the quality of our soil of agricultural land improves due to Bamboo plantation encouragement
jatin yadav
jatin yadav 6 साल 3 सप्ताह पहले
Indian government a request h India and Indian public ko corona s bacha lo. Economic growth k checker India and Indian public ki health s 20-20 naa kra jye bs isly India k sbhi area and public ki 100% health check up and corona testing krwaya jana Chahye please save india and Indian public
Dr Guinness Madasamy
Dr Guinness Madasamy 6 साल 3 सप्ताह पहले
ഇതിനായി ശക്തമായ ആസൂത്രണം അനിവാര്യമാണ്. നിലവില്‍ കൈത്തറിമേഖലയുടെ വികസനത്തിനായി പ്രവര്‍ത്തിക്കുന്നവര്‍ മികച്ച പ്രകടനമാണ് കാഴ്ചവയ്ക്കുന്നത്.
Dr Guinness Madasamy
Dr Guinness Madasamy 6 साल 3 सप्ताह पहले
ആഗോളവല്‍ക്കരണനയം വരുന്നതിനുമുമ്പ് കേരളത്തില്‍നിന്ന് 350 കോടി രൂപയുടെ കൈത്തറി ഉല്പന്നങ്ങള്‍ വിദേശത്തേക്ക് കയറ്റി അയച്ച സ്ഥാനത്ത് ഇന്ന് 100 കോടിക്ക് താഴെയായി.
Dr Guinness Madasamy
Dr Guinness Madasamy 6 साल 3 सप्ताह पहले
ആഗോളവല്‍ക്കരണനയം വരുന്നതിനുമുമ്പ് കേരളത്തില്‍നിന്ന് 350 കോടി രൂപയുടെ കൈത്തറി ഉല്പന്നങ്ങള്‍ വിദേശത്തേക്ക് കയറ്റി അയച്ച സ്ഥാനത്ത് ഇന്ന് 100 കോടിക്ക് താഴെയായി.
Dr Guinness Madasamy
Dr Guinness Madasamy 6 साल 3 सप्ताह पहले
. ഒരു ഘട്ടത്തില്‍ 3,50,000 തൊഴിലാളികളും കുടുംബവും ഈ മേഖലയില്‍ ഉപജീവനം നേടിയിരുന്നെങ്കില്‍ അവസാനം എടുത്ത സര്‍വേയില്‍ 1,26,000 തൊഴിലാളികളും കുടുംബവും മാത്രമേ നിലവിലുളളൂ എന്നത് ഈ മേഖലയിലെ കൊഴിഞ്ഞു പോക്കിനെ ഓര്‍മപ്പെടുത്തുന്നു.
Dr Guinness Madasamy
Dr Guinness Madasamy 6 साल 3 सप्ताह पहले
.വൈവിധ്യവല്‍ക്കരണത്തിന്റെ ഭാഗമായി പുതിയ നെയ്ത്ത് രീതികള്‍ പഠിപ്പിക്കാന്‍ അധികാരികള്‍ തയ്യാറായിട്ടും പുതുതലമുറയ്ക്ക് താല്‍പ്പര്യമില്ല.
Dr Guinness Madasamy
Dr Guinness Madasamy 6 साल 3 सप्ताह पहले
കൈത്തറിയെ കൈപിടിച്ചുയര്‍ത്തുക എന്ന ലക്ഷ്യത്തിന്റെ ഭാഗമായി സര്‍ക്കാര്‍ ഓഫീസുകളില്‍ ഒരു ദിവസം കൈത്തറി വസ്ത്രങ്ങള്‍ നിര്ബന്ധമാക്കിയെങ്കിലും ഇതിന്റെ ഗുണങ്ങള്‍ കൈത്തറി മേഖലക്ക് കിട്ടിയില്ല എന്നതാണ് വാസ്തവം