Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

एक मजबूत व व्यवसायिक हथकरधा क्षेत्र के विकास हेतु अपने सुझाव दें

आरंभ करने की तिथि :
Mar 03, 2020
अंतिम तिथि :
Jun 03, 2020
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

एक मजबूत व व्यवसायिक हथकरधा क्षेत्र के विकास के लिए विकास आयुक्त ...

एक मजबूत व व्यवसायिक हथकरधा क्षेत्र के विकास के लिए विकास आयुक्त (हथकरधा) कार्यालय, भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय के तहत कार्यरत है ताकि हथकरधा बुनकरों के लिए सतत रोजगार सुनिश्चित हो सके। इसके समग्र लक्ष्य को निम्नलिखित बिंदुओं द्वारा समझा जा सकता है:

मिशन
समावेशी विकास के लिए हथकरधा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाना
तकनीकी उन्नयन के माध्यम से बुनकरों का सशक्तिकरण
घरेलू और वैश्विक बाजार की चुनौतियों का सामना करने के लिए केंद्रित, लचीला और समग्र दृष्टिकोण
वैश्विक और घरेलू बाजारों में ब्रांड निर्माण
उचित मूल्य पर कच्चे माल तक आसान पहुँच

उद्देश्य
हथकरधा बुनकरों के कल्याण समेत हथकरधा क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित करना
हथकरधा बुनकरों को नए उन्नत करघे और सहायक उपकरण प्रदान करना
क्लस्टर क्षेत्रों में रियायती यार्न प्रदान करना।
विपणन, डिजाइन और उत्पादन के प्रबंधन के लिए उद्यमियों, डिजाइनरों और पेशेवरों को बाजार उन्मुख बनाना
वित्तीय संस्थानों / बैंकों से ऋण की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाना

कार्य
हथकरधा समूहों को विकसित करने और बुनकरों को नए करघे, सीएफसी, यार्न डिपो, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन के जरिए सशक्त बनाना
एचएल क्लस्टरों में रियायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण यार्न की आसान उपलब्धता हेतु यार्न डिपो स्थापित करना
उत्पादन और विपणन गतिविधियों के लिए कम ब्याज दरों पर ऋण सुविधा प्रदान करना
विकासशील फैशन और बाजार निर्देशित डिजाइन और उत्पादों के लिए क्षमता का विकास
मजबूत ब्रांडिंग और विपणन व निर्यात में निजी क्षेत्र को शामिल करके हथकरधा उत्पादों के लिए बाजार का विकास।

हैंडलूम क्राफ्ट विलेज (नई गतिविधि) की शुरुआत

पर्यटन और संस्कृति के साथ हैंडलूम के एकीकृत सतत विकास के लिए संबंधित राज्य सरकारों की मदद से इस कार्यालय की एक नई पहल है। 5 गांवों को "पर्यटक हथकरधा गांव" के रूप में विकसित किया जा रहा है:
1. सारण, जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश
2. कनिहामा, बडगाम, श्रीनगर
3. रामपुर, बोधगया, बिहार
4. बोरजुरी, गोलाघाट, असम
5. कोवलम, तिरुवनंतपुरम, केरल

हथकरधा बुनकर के लिए पुरस्कार:
हथकरधा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उत्पाद तैयार करने वाले हथकरधा बुनकरों को प्रोत्साहित करने के लिए यह कार्यालय संत कबीर पुरस्कार, राष्ट्रीय पुरस्कार और राष्ट्रीय योग्यता प्रमाणपत्र प्रदान करता है। इस कार्यालय द्वारा हर साल ये पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। ये पुरस्कार व्यक्तिगत बुनकरों को उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के विकास और उत्पादन के प्रोत्साहन हेतु प्रदान किए जाते हैं। अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तरों पर आयोजित होने वाली एक्सपो जैसी कई विपणन गतिविधियों में भी इन्हें वरीयता दी जा रही है। “वर्ष -2018” के लिए आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 21 मार्च, 2020 तक बढ़ा दी गई है। इच्छुक आवेदक इस फ़ोरम के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में अपने विवरण के साथ अपनी प्रविष्टियाँ अग्रेषित कर सकते हैं, ताकि हमारे क्षेत्रीय कार्यालय (बुनकर सेवा केंद्र) ) की टीम आगे की जानकारी के लिए आवेदक से संपर्क कर सके।

इस श्वेत पत्र का उद्देश्य इस कार्यालय की मौजूदा गतिविधियों से संबंधित नए विचार / आइडिया और इनपुट लेना है। इस रणनीति के लिए भागीदारी प्रक्रिया के साथ-साथ केंद्र व राज्य सरकार के अधिकारियों, नीति शोधकर्ताओं, उद्यमियों, प्रौद्योगिकी डेवलपर्स, सिविल सोसायटी समेत सभी हितधारकों से सुझाव आमंत्रित हैं।

इस फोरम के जरिए सुझाव भेजने की अंतिम तिथि 03 जून, 2020 है।

फिर से कायम कर देना
2465 सबमिशन दिखा रहा है
jatin yadav
jatin yadav 6 साल 4 सप्ताह पहले
every india places and every India public health check up and corona testing krwaya jana Chahye wo continues not randomly only each people's of India.And then check status of India public health and covid19 stages. And sbhi k test ka physically document proof hona Chahye Gov't and public dono k pass easily diagnosed every people
Achint kumar choubey
Achint kumar choubey 6 साल 4 सप्ताह पहले
I request you, irrigation is a problem in my panchayat, every farmer concern about irrigation, there is a canal in the village but water does not come on time. And there is also no rain in time. Many farmers have used borewells but due to lack of timely rains, the water level goes down due to which the drinking water also gets disturbed. This problem remains every year. I humbly request you to take serious action on this problem, and find a solution on it.
Keyur Khushmanbhai Panchal
Keyur Khushmanbhai Panchal 6 साल 4 सप्ताह पहले
Ban the imports from abroad. Streamline system to purchase raw materials and sell the products. Cut the heavy duties. Help small industrialist in setup and export. Prepare checklists for quality and materials. Stop industries from polluting environment. Ban their poisonous chemicals going into the rivers and oceans. Provide the water cleaning system to them at economic rate to avoid glitch here.
Manish Kumar Thakur
Manish Kumar Thakur 6 साल 4 सप्ताह पहले
1.ऋण आवेदन ऑनलाइन लेकर संबंधित बैंक को फारवर्ड करें, 2. केंद्र और राज्य के सभी योजनाओं की जानकारी हेतु एक ही पोर्टल हो
jitendra ramchandra tayde
jitendra ramchandra tayde 6 साल 4 सप्ताह पहले
jyo bhi hamara system chal raha he wo ekdam sahi chal raha he magar isse or majabut karne ke liye hame 1 rupaye ka hisab karna hoga wo is tarah ki jaise kisaan jyo bhi utpann kheti karke leta he uska government ke pas beche janetak record hona jaruri he ☺️
Vijay Rajpurohit
Vijay Rajpurohit 6 साल 4 सप्ताह पहले
दुसरे राज्यो की सरकारो ने लाइट बिल व पानी बिल वगेरह में आम जनता को राहत दी है। लेकिन गुजरात राज्य में जहाँ बिजली प्राइवेट है उस टोरेंट पॉवर ने बिजिली बिल में राहत तो दूर बल्कि 2 माह का एडवांस बिल जनरेट किया है और बिल में लिखा है PAY In ADVANCE अभी लोगो के पास काम नही है खाने के प्रॉब्लम है और ये जो टोरंट पॉवर विज कंपनी यहां लोगो से उसके बिल के 2 गुना पैसा एडवांस मांग रही है।।।। जैसे किसी का बिल हर महीने 1200 RS तक बनता था वो अभी 3800 तक एडवांस pay में बता रहा है। जय हिद विजय राजपुरोहित
Lakshmi Narayana B N
Lakshmi Narayana B N 6 साल 4 सप्ताह पहले
Sirji most important part in handloom sector is Branding,we have not capitalized in this field fully,We should appoint a Brand Ambassador who is Charismatic, He should be Passionate towards Handloom, who is well-known face of India globally,We should sign a long term contract with him & start advertising using all tools including social media,By this we can achieve a great deal in marketing,People will start using handloom products more,orders will flow & we can see huge demand in export JaiHind
Lakshmi Narayana B N
Lakshmi Narayana B N 6 साल 1 महीना पहले
Sirji we should think of introducing Job oriented technicle course in Handloom sector,where young students can be taught basics of procuring raw materials,designing,marketing competing in local & global market,We should give stay fund national level certificate for those who will successfully undergo this course.After completion of this course we should allow these students to work as apprenticeship in leading cloth manufacturers where they can get practical experience of this industry JaiHindh
Dr Guinness Madasamy
Dr Guinness Madasamy 6 साल 1 महीना पहले
സ്‌കൂള്‍ യൂണിഫോം കൂടാതെ മാസ്‌ക് നിര്‍മാണത്തിനുള്ള തുണികളും കൈത്തറിയിലൂടെ നിര്‍മ്മിക്കാന്‍ സര്‍ക്കാര്‍ തന്നെ മുന്‍കൈ എടുക്കണമെന്നും തൊഴിലാളികള്‍ ആവശ്യപ്പെടുന്നു. കേന്ദ്രം ടി വിഷയത്തിൽ അടിയന്തിര ഇടപെടൽ നടത്തേണ്ടതുണ്ട്.