Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

एक मजबूत व व्यवसायिक हथकरधा क्षेत्र के विकास हेतु अपने सुझाव दें

आरंभ करने की तिथि :
Mar 03, 2020
अंतिम तिथि :
Jun 03, 2020
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

एक मजबूत व व्यवसायिक हथकरधा क्षेत्र के विकास के लिए विकास आयुक्त ...

एक मजबूत व व्यवसायिक हथकरधा क्षेत्र के विकास के लिए विकास आयुक्त (हथकरधा) कार्यालय, भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय के तहत कार्यरत है ताकि हथकरधा बुनकरों के लिए सतत रोजगार सुनिश्चित हो सके। इसके समग्र लक्ष्य को निम्नलिखित बिंदुओं द्वारा समझा जा सकता है:

मिशन
समावेशी विकास के लिए हथकरधा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाना
तकनीकी उन्नयन के माध्यम से बुनकरों का सशक्तिकरण
घरेलू और वैश्विक बाजार की चुनौतियों का सामना करने के लिए केंद्रित, लचीला और समग्र दृष्टिकोण
वैश्विक और घरेलू बाजारों में ब्रांड निर्माण
उचित मूल्य पर कच्चे माल तक आसान पहुँच

उद्देश्य
हथकरधा बुनकरों के कल्याण समेत हथकरधा क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित करना
हथकरधा बुनकरों को नए उन्नत करघे और सहायक उपकरण प्रदान करना
क्लस्टर क्षेत्रों में रियायती यार्न प्रदान करना।
विपणन, डिजाइन और उत्पादन के प्रबंधन के लिए उद्यमियों, डिजाइनरों और पेशेवरों को बाजार उन्मुख बनाना
वित्तीय संस्थानों / बैंकों से ऋण की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाना

कार्य
हथकरधा समूहों को विकसित करने और बुनकरों को नए करघे, सीएफसी, यार्न डिपो, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन के जरिए सशक्त बनाना
एचएल क्लस्टरों में रियायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण यार्न की आसान उपलब्धता हेतु यार्न डिपो स्थापित करना
उत्पादन और विपणन गतिविधियों के लिए कम ब्याज दरों पर ऋण सुविधा प्रदान करना
विकासशील फैशन और बाजार निर्देशित डिजाइन और उत्पादों के लिए क्षमता का विकास
मजबूत ब्रांडिंग और विपणन व निर्यात में निजी क्षेत्र को शामिल करके हथकरधा उत्पादों के लिए बाजार का विकास।

हैंडलूम क्राफ्ट विलेज (नई गतिविधि) की शुरुआत

पर्यटन और संस्कृति के साथ हैंडलूम के एकीकृत सतत विकास के लिए संबंधित राज्य सरकारों की मदद से इस कार्यालय की एक नई पहल है। 5 गांवों को "पर्यटक हथकरधा गांव" के रूप में विकसित किया जा रहा है:
1. सारण, जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश
2. कनिहामा, बडगाम, श्रीनगर
3. रामपुर, बोधगया, बिहार
4. बोरजुरी, गोलाघाट, असम
5. कोवलम, तिरुवनंतपुरम, केरल

हथकरधा बुनकर के लिए पुरस्कार:
हथकरधा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उत्पाद तैयार करने वाले हथकरधा बुनकरों को प्रोत्साहित करने के लिए यह कार्यालय संत कबीर पुरस्कार, राष्ट्रीय पुरस्कार और राष्ट्रीय योग्यता प्रमाणपत्र प्रदान करता है। इस कार्यालय द्वारा हर साल ये पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। ये पुरस्कार व्यक्तिगत बुनकरों को उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के विकास और उत्पादन के प्रोत्साहन हेतु प्रदान किए जाते हैं। अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तरों पर आयोजित होने वाली एक्सपो जैसी कई विपणन गतिविधियों में भी इन्हें वरीयता दी जा रही है। “वर्ष -2018” के लिए आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 21 मार्च, 2020 तक बढ़ा दी गई है। इच्छुक आवेदक इस फ़ोरम के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में अपने विवरण के साथ अपनी प्रविष्टियाँ अग्रेषित कर सकते हैं, ताकि हमारे क्षेत्रीय कार्यालय (बुनकर सेवा केंद्र) ) की टीम आगे की जानकारी के लिए आवेदक से संपर्क कर सके।

इस श्वेत पत्र का उद्देश्य इस कार्यालय की मौजूदा गतिविधियों से संबंधित नए विचार / आइडिया और इनपुट लेना है। इस रणनीति के लिए भागीदारी प्रक्रिया के साथ-साथ केंद्र व राज्य सरकार के अधिकारियों, नीति शोधकर्ताओं, उद्यमियों, प्रौद्योगिकी डेवलपर्स, सिविल सोसायटी समेत सभी हितधारकों से सुझाव आमंत्रित हैं।

इस फोरम के जरिए सुझाव भेजने की अंतिम तिथि 03 जून, 2020 है।

फिर से कायम कर देना
2465 सबमिशन दिखा रहा है
Vishwaprabha
Vishwaprabha 6 साल 2 सप्ताह पहले
Respected modi ji Desh ka taraki tabhi hoga jab yaha bnna hi product Or saman desh vashi kharide. Esliy videshi company zitne vi hai un sab par carona time period tak ROK lga diya jay. company khaskar food market ka ho, toys or mobile ka ho bann lag jana chahiy.food company like herbalife. chinese toys company, amazon delivered items. puri tarah bann kar dena chahiy. desh mai bnna hua product rojgaar badhyaga. economy badhega. un company ko badhaee milna chahiy. jai hind jai bharat
mygov_159103111266422461
Hardik Sharma
Hardik Sharma 6 साल 2 सप्ताह पहले
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत युवा वर्ग को हैंडलूम में किये जाने वाले कार्य का प्रशिक्षण दिया जाए और उन सभी युवाओं का रजिस्ट्रेशन कराया जाए । उन सभी युवाओं को जोड़कर उन्हें हैंडलूम सेक्टर में इंडस्ट्री , इनोवेशन , सप्लाई , व्यापर आदि का कार्य शुरू करने के लिए सरकार द्वारा साधन उपलब्ध करवाया जाए । सरकार कंपनियों के साथ उन क्षेत्रों का पता लगाए जहां हैंडलूम सेक्टर को बड़े स्तर पर बढ़ाया जा सके । सभी प्रशिक्षित युवाओं को उन क्षेत्रों में कार्य शुरू करने का मौका दिया जाए ।
aasra the supporting hand foundation
aasra the supporting hand foundation 6 साल 2 सप्ताह पहले
Handloom sector in india is one of the ancient traditional reflection of our country govt should revive this industry by giving following aid . 1 . providing international market space may uplift this industry 2. revival package should be provided to the small scale handlooms. 3. subsidy on yarn 4. creating more space to sale handloom products in our country
RaJKuMaR MYaKaLA
RaJKuMaR MYaKaLA 6 साल 2 सप्ताह पहले
There is lot of demand for designer ware. Government can make some new designs public which can be used on daily basis. By this measure, hand loom people can make those clothes and get benefit out of that. This will bring new trend in clothing and also enhance research in clothing patterns, new clothing. we have been using those clothes, Which haven't changes since years. Government can use students, Experts from fashion technology institutes in both public and private sector.
Dara Singh
Dara Singh 6 साल 2 सप्ताह पहले
गांधी जी के सपनों का भारत तभी पूर्ण रूप से विकसित हो सकता है जब ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को अधिक से अधिक रोजगार मिले और ग्रामीण क्षेत्र के रोजगार की मूल रीड हथकरघा क्षेत्र है जिसके माध्यम से लोग अपनी रोजी-रोटी चला सकते हैं और अपने देश के लिए अधिक से अधिक निर्यात करने हेतु वस्तुओं का निर्माण कर सकते हैं अतः इस उद्योग को पनपने के लिए सरकार द्वारा ऐसी योजनाओं का निर्माण करना अति आवश्यक है जिसमें लोग अपने घरों में छोटे-छोटे हथकरघा लगाकर अधिक से अधिक उत्पादन कर सकें।