Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

जबलपुर स्मार्ट सिटी- लोगों की भागीदारी से

Smart City Jabalpur
आरंभ करने की तिथि :
Sep 18, 2015
अंतिम तिथि :
Dec 05, 2015
00:00 AM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

सीवरेज, ट्रेफिक एवं ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र में अधोसंरचना के उन्नयन ...

सीवरेज, ट्रेफिक एवं ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र में अधोसंरचना के उन्नयन के साथ ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जलप्रदाय, ई-गवर्नेंस, शिकायतों के निराकरण तथा सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सेवाओं को बेहतर बनाने की आवश्यकता है।

आजीविका के क्षेत्र में सभी वर्गों के लिये अवसर की बेहतरी तथा उत्पादकता में वृद्धि कर ही लोगों की अपेक्षाओं को पूरा कर समावेशीय विकास को प्राप्त किया जा सकता है । इस उद्देश्य की पूर्ति के लिये हमें न सिर्फ वर्तमान में उपलब्ध अधोसंरचना एवं संसाधनों का उपयोग मितव्ययी रीति से करना होगा बल्कि क्रियाकलापों एवं परंपराओं में एक दूसरे पर निर्भरता एवं सहविकास की अच्छाईयों को भी समाहित करना होगा।

आपके बहुमूल्य विचार, सुझाव एवं टिप्पणी आमंत्रित हैं।

अपनी टिप्पणी प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर, 2015 है।

फिर से कायम कर देना
82989 सबमिशन दिखा रहा है
ANSHUL KANT JAIN
ANSHUL KANT JAIN 10 साल 6 महीने पहले
तिलक भूमि की तलैया जबलपुर में एक मल्टीस्टोरी पार्किंग बननी चाहिए| इस पार्किंग में बहुत सी मंजिल हों जिसमे कार पार्क की जा सके | इस पार्किंग का संचालन ऑपरेटर द्वारा हो जो अपने कंप्यूटर सिस्टम पर पार्किंग के लिए खली जगह और आने जाने वाली गाड़ियों का हिसाब रख सके | यह पार्किंग पेड पार्किंग हो | चूंकि तिलक भूमि की तलैया मैंन मार्केट के बीच स्थित है और मार्केट की सड़के बहुत सकरी होने के कारन पार्किंग की बहुत समस्या रहती है , ऐसे में मल्टीस्टोरी पार्किंग गाड़िया पार्क करने का एक बहुत अच्चा विकल्प होगा|
kiran jain sai
kiran jain sai 10 साल 6 महीने पहले
सभी शासकीय इमारतों पर सोलर पैनल लगाये जाना चाहिए ताकि ये सभी इमारते अपनी प्रतिदिन ऊर्जा की आवश्यकता की पूर्ति के सके
kiran jain sai
kiran jain sai 10 साल 6 महीने पहले
शहर सोलर एनर्जी का उत्पादन एवं उपयोग करे इसके लिए शहर के आम नागरिको को सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए
kiran jain sai
kiran jain sai 10 साल 6 महीने पहले
शहर को स्मार्ट सिटी बनाना चाहते हे तो हमे पर्यावरण संगरक्षण की और भी पूरा ध्यान देना होगा हमे यह कोशीश करनी होगी