Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

नागरिक अनुकूल सेवाएं

Citizen-Friendly Services
आरंभ करने की तिथि :
Jan 07, 2016
अंतिम तिथि :
Mar 08, 2016
00:00 AM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

शहरी आबादी का एक प्रमुख रसोई ईंधन एलपीजी है और ईंधन के अन्‍य ...

शहरी आबादी का एक प्रमुख रसोई ईंधन एलपीजी है और ईंधन के अन्‍य पारंपरिक स्रोतों जेसे लकड़ी, उपले, कोयला आदि के स्‍थान पर यह ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार अपनी पैठ बना रहा है।

देश में प्रति दिन 35 लाख सिलिंडरों की औसत रीफिल सहित लगभग 17 करोड़़ एलपीजी उपभोक्‍ता हैं। उपभोक्‍ताओं को एलपीजी कनेक्‍शन तथा समय पर सेवाएं उपलब्‍ध करवाने को प्रौद्योगिकीय नवोन्‍मेष से हमेशा गति मिली है। उपभोक्‍ताओं को समय पर सेवाएं प्रदान करना और उनकी शिकायतों पर ध्‍यान देते हुए उनका निवारण करना, ग्राहकों की संतुष्‍टि के लिए महत्‍वपूर्ण रहा है।

उपलब्‍ध वेब तथा मोबाइल फोन आधारित सेवाओं का व्‍यापक रूप से प्रयोग किया जाता है जिससे नए ग्राहक एलपीजी कनेक्‍शन प्राप्‍त कर सकते हैं और मौजूदा ग्राहक सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। मंत्रालय इसे ग्राहकों के और अधिक अनुकूल बनाने के लिए डिजिटल इंडिया पहल को आगे बढ़ाने के लिए सभी उपाय कर रहा है।

वर्तमान में, भावी तथा मौजूदा एलपीजी उपभोक्‍ताओं को ग्राहकों के अनुकूल निम्‍नलिखित सेवाएं प्रदान की जा रही हैं :-

•आईवीआरएस के माध्‍यम से सिलिंडर की बुकिंग – इस सेवा के तहत उपभोक्‍ता अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से रीफिल बुक कर सकते हैं।
•ट्रैक रीफिल – यह वेब और ऐप दोनों पर आधारित सुविधा है जो उपभोक्‍ताओं को पिछली तीन बुकिंग और सुपुर्दगी की तारीख दर्शाती है।
•अपने वितरक को जानो – वेब आधारित यह सुविधा वितरक का नाम, पता, संपर्क फोन नंबर, बिक्री अधिकारियों के नाम और ई-मेल आईडी आदि उपलब्‍ध करवाती है।
•हमसे बात कीजिए – यह सुविधा 24 घंटे काम करने वाले कॉल सेंटरों से उपभोक्‍ताओं को जोड़ती है।
•दूसरे सिलिंडर के लिए अनुरोध - इस सेवा के तहत एक सिलिंडर कनेक्‍शन वाले उपभोक्‍ता एक अतिरिक्‍त सिलिंडर के लिए अनुरोध कर सकते हैं।
•मैकेनिक सेवा – इस सेवा के तहत उपभोक्‍ता मैकेनिक सेवा के लिए अनुरोध दर्ज कर सकते हैं।
•कनेक्‍शन लौटाना – इस सेवा के तहत उपभोक्‍ता कनेक्‍शन लौटाने के लिए अनुरोध दर्ज कर सकते हैं।
•अपने वितरक का आकलन – इस सेवा के तहत उपभोक्‍ता पांच सेवा मानदंडों के आधार पर अपने वितरक का आकलन कर सकता है। इन मानदंडों से उपभोक्‍ता वितरक द्वारा उपलब्‍ध करवाई गई सेवाओं की गुणवत्‍ता का पता लगा सकता है।
•बैंक ब्‍यौरे – इस सेवा के तहत उपभोक्‍ता ‘पहल’ योजना के अंतर्गत राजसहायता का लाभ उठाने के लिए नकद अंतरण सुविधा हेतु अपने बैंक संबंधी ब्‍यौरों को अद्यतन कर सकता है।
•राजसहायता छोड़ना - यह सेवा एलपीजी राजसहायता छोड़ने का विकल्‍प उपलब्‍ध करवाती है।
•फीडबैक स्‍थिति – इस सेवा के तहत उपभोक्‍ता पहले प्रस्‍तुत किए गए किसी भी फीडबैक की स्‍थिति का जायज़ा ले सकता है।

इसके अलावा, मंत्रालय प्रदान की जा रही सेवाओं की ‘गुणवत्‍ता’ और संव्‍यवहारों में पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्‍य से उपलब्‍ध करवाई जाने वाली सेवाओं में नए नवोन्‍मेष/सुधार करना चाहता है। अत: सभी पणधारकों से संप्रेषण संबंधी साधनों का उपयोग करते हुए सेवाओं में सुधार से संबंधित सुझाव/रचनात्‍मक जानकारी के लिए अनुरोध किया जाता है।

फिर से कायम कर देना
391 सबमिशन दिखा रहा है
Anjana Lahuri
Anjana Lahuri 10 साल 4 महीने पहले
Sir,it is very rare of people going for safety check up of stove,pipe and cylinder. It is also because of fear.Make it compulsory for distributor to check the setup and educate the consumer about it's fixing and functioning at least to a quarter and attested by dealer. Many people still runs for neighbors for anything about it.Points shall be given to the distributor for their services.
Usha Pillai
Usha Pillai 10 साल 4 महीने पहले
Why cant senior citizens be exempted from the Rs.10 lakhs limit for LPG subsidy eligibility? Considering that most senior citizens depend on interest income from FD investments where the interest rate is steadily coming down, there is great uncertainty about future cash flows. Hence the requirement to give up LPG subsidy should be done away with for senior citizens.
Praful Pohare
Praful Pohare 10 साल 4 महीने पहले
THAT IMPORTANT THING IS THAT THAT THERE IS A NEED OF A AWARENESS IN PEOPLE ABOUT GAS CYLINDERS AND PRESSURE COOKERS ETC. IN MY TOWN PEOPLE USE THE OLD GAS PIPE FOR YEARS BUT ACTUALLY IT IS IMPORTANT TO REPLACE IT BUT PEOPLE DONR CARE. EVEN IN MY HOME I SAID MY PARENTS MANY TIMES TO REPLACE THE OLD GAS PIPE BUT THEY DO NOT UNDERSTAND. #MYGOV
Praful Pohare
Praful Pohare 10 साल 4 महीने पहले
HI. I LIVE IN A TOWN NAMED JAMKHED IN STATE MAHARASHTRA. IN MY TOWN NOW THERE'S A NEW SYSTEM IS DEVELOPED FOR BOOKING OF LPG CYSLINDER WHICH IS U CAN CALL THEM AND THEN UR CYLINDER IS BOOKED. BUT THAT REQUIRES MONEY. I THINK THE CALL WILL BE DONE TOLLFREE. BCOZ WE ALREADY PAYING YOU THE HIGH FEES OF A CYLINDER. SO PLZ U SHOULD MAKE IT TOLLFREE. AND THERE WILL BE A SYSTEM THAT WHEN U BOOK YOUR LPG IT WILL DELIVERED WITHIN ONE DAY OR EVEN IN 5-6 HOURS. AND THERES A ONE ,ORE THING WHICH IS VERY IMP
Vishnu Gupta_20
Vishnu Gupta_20 10 साल 4 महीने पहले
I am surprised why govt. is asking to give up subsidy who are earning more than 10 Lacs. Why You are not asking to give up reservation who are earning more than 10 Lacs. Govt. Should do both the side.Request u to please take this matter in the parliament and make a rule rather than making orders for innocent people of india.