Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

प्रधानमंत्री द्वारा रेडियो के माध्यम से लोगों को किये गए संबोधन के बारे में अपने विचार दें

Inputs for Prime Minister’s Radio Address
आरंभ करने की तिथि :
Jan 01, 2015
अंतिम तिथि :
Dec 12, 2014
04:15 AM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

आपने उन्हें टेलीविज़न पर देखा होगा, उनके भाषणों को इंटरनेट पर सुना ...

आपने उन्हें टेलीविज़न पर देखा होगा, उनके भाषणों को इंटरनेट पर सुना होगा, उनके ऐतिहासिक रैलियों में गये होंगे, सोशल मीडिया पर उनका अनुसरण किया होगा। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपसे रेडियो के माध्यम से जुड़ेंगे!
प्रधानमंत्री कश्मीर से कन्याकुमारी तक, महाराष्ट्र से मणिपुर तक भारत के लोगों के साथ बातचीत करेंगे।
प्रधानमंत्री चाहते हैं कि आप उनके रेडियो के माध्यम से संबोधन की प्रकृति एवं संरचना की रूपरेखा बताएं। वे अपने संबोधन से संबंधित निम्नलिखित पहलुओं पर आपकी राय चाहते हैं:
संबोधन का अंतराल -
(प्रधानमंत्री किस अंतराल पर लोगों को संबोधित करें – महीने में एक बार, दो महीने में एक बार, तीन महीने में एक बार? क्या इसके लिए कोई निश्चित दिन होना चाहिए: जैसे – महीने के दूसरे एवं चौथे रविवार को निश्चित समय पूर्वाह्न 11 बजे पर)
संबोधन की प्रकृति एवं विषयवस्तु –
(इस संबोधन में क्या-क्या बातें होनी चाहिए – क्या यह देश को किया गया एक आम संबोधन होना चाहिए या इसके अंतर्गत कुछ विशेष पहलुओं, जैसे – सुशासन, महिला सशक्तिकरण, रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता इत्यादि को सम्मिलित किया जाना चाहिए?)
संबोधन की संरचना –
(संबोधन की संरचना क्या होनी चाहिए? )
इस संबोधन का नाम –
(इन संबोधनों की श्रृंखला के लिए एक नाम अथवा शीर्षक का सुझाव दें। यह नाम अथवा शीर्षक सर्जनात्मक होना चाहिए एवं जो इस तरह के कार्यक्रम का सही अर्थ लोगों में संप्रेषित कर सके)

अतः अपने विचारों को साझा करें एवं भारत और भारत की एकता को प्रदर्शित करने वाले एक और उल्लेखनीय कदम का हिस्सा बनें।

फिर से कायम कर देना
4817 सबमिशन दिखा रहा है
Yogeshwar Sharma
Yogeshwar Sharma 11 साल 10 महीने पहले
संबोधन की संरचना:- (कुछ भी हो लेकिन एसी ज़रूर हो की जनता को प्रधान मंत्री जी के साथ अपनेपन की अनुभूति हो (जेसे पिता ओर पुत्र मे अपनापन होता है) इस संबोधन का नाम:- (विकास की कहानी। प्रधान-सेवक के जुबानी) (देश पर विचार। प्रधान सेवक के साथ) (Interaction Fair, Prime Minister on Air)
Yogeshwar Sharma
Yogeshwar Sharma 11 साल 10 महीने पहले
सम्बोधन क अंतराल:- (हफ्ते मे एक बार ठीक रह सकता है। या तो हर रविवार हो या फिर वर्किंग दिनों मे सुबह के समय 8:30 से 10:30 के बीच मे हो क्योंकि इसी समय मे लोग अपनी गाड़ियों मे ऑफिस जाते हुए रेडियो सुन रहे होते हैं।) संबोधन की प्रकृति एवं विषयवस्तु:- (इस संबोधन में दोनों होनी चाहिए – देश को किया गया एक आम संबोधन और सुशासन, महिला सशक्तिकरण, रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता इत्यादि को सम्मिलित किया जाना चाहिए)।
POOJA SHEKHAR
POOJA SHEKHAR 11 साल 10 महीने पहले
Modi Sir, I request you to initiate for encouraging people to donate in Prime Minister Relief Fund during every calamity.This will help to fight against any disaster and will devolope humanity and nationalism among people.Ask people to contribute atleast Rs.10 each during every calamity.Ask them to spread this awareness among people they know.Make them understand Incredible India is when every part is prosperous. Slogan- Sath Chale, Aagey Badhey or Tarakki Karey. Thoda Anudan, Bharat Nirman.