Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

प्रधानमंत्री द्वारा रेडियो के माध्यम से लोगों को किये गए संबोधन के बारे में अपने विचार दें

Inputs for Prime Minister’s Radio Address
आरंभ करने की तिथि :
Jan 01, 2015
अंतिम तिथि :
Dec 12, 2014
04:15 AM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

आपने उन्हें टेलीविज़न पर देखा होगा, उनके भाषणों को इंटरनेट पर सुना ...

आपने उन्हें टेलीविज़न पर देखा होगा, उनके भाषणों को इंटरनेट पर सुना होगा, उनके ऐतिहासिक रैलियों में गये होंगे, सोशल मीडिया पर उनका अनुसरण किया होगा। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपसे रेडियो के माध्यम से जुड़ेंगे!
प्रधानमंत्री कश्मीर से कन्याकुमारी तक, महाराष्ट्र से मणिपुर तक भारत के लोगों के साथ बातचीत करेंगे।
प्रधानमंत्री चाहते हैं कि आप उनके रेडियो के माध्यम से संबोधन की प्रकृति एवं संरचना की रूपरेखा बताएं। वे अपने संबोधन से संबंधित निम्नलिखित पहलुओं पर आपकी राय चाहते हैं:
संबोधन का अंतराल -
(प्रधानमंत्री किस अंतराल पर लोगों को संबोधित करें – महीने में एक बार, दो महीने में एक बार, तीन महीने में एक बार? क्या इसके लिए कोई निश्चित दिन होना चाहिए: जैसे – महीने के दूसरे एवं चौथे रविवार को निश्चित समय पूर्वाह्न 11 बजे पर)
संबोधन की प्रकृति एवं विषयवस्तु –
(इस संबोधन में क्या-क्या बातें होनी चाहिए – क्या यह देश को किया गया एक आम संबोधन होना चाहिए या इसके अंतर्गत कुछ विशेष पहलुओं, जैसे – सुशासन, महिला सशक्तिकरण, रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता इत्यादि को सम्मिलित किया जाना चाहिए?)
संबोधन की संरचना –
(संबोधन की संरचना क्या होनी चाहिए? )
इस संबोधन का नाम –
(इन संबोधनों की श्रृंखला के लिए एक नाम अथवा शीर्षक का सुझाव दें। यह नाम अथवा शीर्षक सर्जनात्मक होना चाहिए एवं जो इस तरह के कार्यक्रम का सही अर्थ लोगों में संप्रेषित कर सके)

अतः अपने विचारों को साझा करें एवं भारत और भारत की एकता को प्रदर्शित करने वाले एक और उल्लेखनीय कदम का हिस्सा बनें।

फिर से कायम कर देना
4817 सबमिशन दिखा रहा है
Siddharth Goyal
Siddharth Goyal 11 साल 10 महीने पहले
Frequency of the address Address should be conducted once every 2 months considering how busy the PM's schedule usually is. It should be 15 minutes long and should be done on weekday morning when people are listening to the radio while on their way to work. No one listens to the radio on weekends.
Om Prakash Thapa
Om Prakash Thapa 11 साल 10 महीने पहले
मोदी जी को इस पहल के लिए धन्यवाद और शुभकामना आम जनता की आवाज - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ हर एपिसोड अलग अलग विषय मैं होना चाहिये जैसे करप्शन, डेवलपमेंट, राष्ट्रीय सुरक्षा, एजुकेशन, आईटी इतियादी। एपिसोड विषय के अनुसार भाग्यशाली विजेता लाइव अपनी परेसानी या अच्छाई मोदी जी से चर्चा कर सकता हैं. एपिसोड समय को देखते हुए भाग्यशाली विजेताओं की संख्या निश्च्चित हो. माह के चार रविवार समय प्रातः11.00 अधिक प्रभावशाली रहेगा। जय हिन्द - जय भारत
Rajendra Singh Malviya
Rajendra Singh Malviya 11 साल 10 महीने पहले
मध्यप्रदेश में जैसे सीएम हेल्प लाईन हैंं, उसी प्रकार प्रधानमंत्री हेल्प लाईन होना चाहिए। आम आदमी अपनी समस्या सीधे प्रधानमंत्री को बता सकें। औंर जिस अधिकारी ने उस की समस्या का निराकरण नही किया हैं, उसके ऊपर कार्यावाही की जा सके।
Eric Marques
Eric Marques 11 साल 10 महीने पहले
It should cover topics whayever the PM has to tell the citizens as it is called the address, it should contain all the topics of all the day to day shortcomings in the govt. System like unemployment, non equality of labour, women safety, mecchanized farming, environment safety, tecnology in education, importance of education, duties of a citizen, education about law so that everyone knows the funtioning of the law and fight crime better, swami vivekanand preachings to maintain communal harmony .