Manish Kumar Upadhyay
10 साल 11 महीने पहले
महिला कर्मचारियों को उनकी पसंद वाली जगह या उसके आसपास पोस्टिंग दी जाए, जहां उनके पति काम कर रहे हैं। विवाहित और अविवाहित महिला कर्मियों को उनके पति या माता-पिता से दूर पोस्टिंग या तबादला होने पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इससे उनमें असुरक्षा की भावना पैदा होती है।
देश में सार्वजनिक क्षेत्र के 27 बैंक हैं, जिनमें भारतीय महिला बैंक भी शामिल है। इन बैंकों में करीब आठ लाख कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें करीब 2.5 लाख महिलाएं हैं।
पसंद
(0)
नापसन्द
(0)
जवाब दो
स्पैम की रिपोर्ट करें
