Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

राजकोट - सम्मिलित एवम जीवंत स्मार्ट शहर

Rajkot - Inclusive and vibrant Smart City
आरंभ करने की तिथि :
Sep 23, 2015
अंतिम तिथि :
Dec 01, 2015
00:00 AM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय द्वारा जारी की गयी १०० स्मार्ट ...

भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय द्वारा जारी की गयी १०० स्मार्ट शहरों की सूची में राजकोट शहर का भी चयन हुआ है । भारत सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी मिशन योजना का शिलान्यास जून २०१५ में किया गया । उपरोक्त योजना के अनुसार स्मार्ट सिटी चैलेन्ज राउंड में प्रत्येक शहर को एक स्मार्ट सीटी प्रोपोजल बनाना होगा और उसके आधार पर शीर्ष के २० शहरों को वर्तमान वर्ष में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अमलीकरण के लिए चयन किया जाएगा ।

स्मार्ट सिटी प्रोपोजल बनाने की प्रक्रिया में घनिष्ठ नागरिकों की परामर्श अनिवार्य है जिसके तहत राजकोट महानगरपालिका ने विविध चरणों पर व्यापक स्तर पर नागरिक परामर्श करने की योजना तैयार की है । राजकोट महानगरपालिका अगले दो महीनों की अवधि में तीन चरणों में राजकोट की जनता के साथ विचार विमर्श करेगी । नागरिक परामर्श के प्रथम चरण में राजकोट महानगरपालिका, राजकोट शहर के लिए ५ वर्ष,१० वर्ष अथवा २० वर्षों के समयांतराल के लिए धयेय, लक्ष्यों तथा रणनीतियों निश्चित करने के उद्देश्य से जनता के सुझावों लेकर स्मार्ट सिटी प्रोपोजल तैयार करेगी । शहर की जनता से जल आपूर्ति, परिवहन प्रणाली, साफसफाई, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा, बाग़-बगीचे, प्रदूषणमुक्त, सुरक्षा के मुद्दोंपर सुझावों के आने की संभावना है एवम स्मार्ट सीटी प्रोपोजल बनाने के द्वितीय चरण में अक्तूबर मास में क्षेत्रीय विकास और पैन स्मार्ट सोल्यूशन पर आम जनता से समान प्रकार की पद्धति अपनाके विचार विमर्श करके सुझावों मंगाएं जायेंगे ।

राजकोट शहर का नाम शीर्ष के २० शहरों की सूची में आने की जबरदस्त क्षमता है । आप सभी के विचार तथा प्रतिक्रिया स्मार्ट सीटी प्रोपोजल बनाने की प्रक्रिया में बहुत महत्वपूर्ण है अतः इस चरण में ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को इस फोरम में आगे बढकर राजकोट शहर के धयेय, लक्ष्यों तथा रणनीतियों निश्चित करने के उद्देश्य से भाग लेने के लिए राजकोट महानगरपालिका समस्त नागरिकों को आमंत्रित करती है ।

कृपया आप अपने विचार तथा सुझाव इस फोरम पर 28 सितम्बर,2015 तक पोस्ट करें ।

फिर से कायम कर देना
44 सबमिशन दिखा रहा है
  •