Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

संगम ऐप के माध्यम से विभिन्न संस्कृतियों को जानें और अपना फीडबैक दें

आरंभ करने की तिथि :
May 24, 2019
अंतिम तिथि :
Jun 23, 2019
17:00 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय ...

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA)ने 'SANGAM' नामक एक मोबाइल और वेब म्यूजिक एप्लीकेशन बनाया है। ऐप के नाम से स्पष्ट है कि यह भक्ति और आस्था की विभिन्न धाराओं के संगम की कल्पना पर आधारित है। साथ ही यह कला के विविध रूपों का संगम भी है जो हमारी धार्मिक परंपराओं का हिस्सा हैं। यह ऐप्लीकेशन शास्त्रीय, लोक, भक्ति और लोकप्रिय शैलियों के संगीत के पारखी लोगों के लिए वन-स्टॉप वर्चुअल डेस्टिनेशन के तौर पर बनाया गया है।

'SANGAM’ भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की अपनी तरह की पहली पहल है और इसकी निम्नलिखित प्रमुख विशेषताएं हैं:

1. संगम में 24 भारतीय भाषाओं में मंत्र, भगवान विष्णु (और उनके विभिन्न अवतार जैसे राम और कृष्ण, आदि), भगवान शिव, भगवान गणेश, देवी दुर्गा और देवी (जैसे लक्ष्मी, सरस्वती)। ) आदि पर आधारित 2500 भक्ति गीत हैं।

2. सामग्री में राष्ट्रीय ऑडियो-विजुअल कल्चरल आर्काइव्स से भारत रत्न (पंडित भीमसेन जोशी, उस्ताद बिस्मिल्ला खान और डॉ. एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी के साथ-साथ वेद, आदि शंकराचार्य की मोहा मुदगरा, कवि जयदेव की गीत गोविंदा, गोस्वामी तुलसी दास की रामचरित मानस, संत कबीर के दोहे, मीरा बाई के भजन, त्यागराज के कृति और संत तुकाराम के अभंग जैसे शास्त्रीय ग्रंथों के सस्वर पाठ शामिल हैं।

3. इसके अलावा इसकी समृद्ध सामग्री में हिंदुस्तानी और कर्नाटक शास्त्रीय संगीत और लोक संगीत की विभिन्न परंपराओं के बीच ठुमरी, दादरा, भजन, अभंग, कृति और पदम और अन्य शैलियां शामिल हैं।

4. संगम ऐप पर जल्द ही सभी धर्मों के कई सूफी, गुरबानी और अन्य भक्ति परंपरा के गीत जोड़े जाएंगें

संगम ऐप अब एंड्रॉइड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, और यह एक वेब एप्लिकेशन के रूप में भी मौजूद है।

लिंक:
एंड्रॉयड
https://play.google.com/store/apps/details?id=org.musicapp

आईओएस
itunes.apple.com/in/app/sangammusic/id1448593292?mt=8

वेब
www.sangam.gov.in

कॉल टू एक्शन: - संस्कृति मंत्रालय ने भारत के नागरिकों से संगम ऐप को बढ़ावा देने, साझा करने और इसका आनंद उठाने के साथ-साथ अपना-अपना फीडबैक देने का आग्रह किया है।

फिर से कायम कर देना
817 सबमिशन दिखा रहा है
PREMNARAYAN MEHRA
PREMNARAYAN MEHRA 7 साल 2 सप्ताह पहले
yah pahal bahut hi achchha kadam hoga iske madhyam se nishichay hi ham ek dusre ke vyavahar va karyon ko jaan sakenge koi vyakit dusre rajay me bhi akela mahsoos na krega sara bharat uske liyev khood ka ghar hoga hame ekta me anekta ke darshan honge . bachche hi nahi apitu sabhi lig ise pasand krenge mai swayam hi lalayit hoon. thank you
DR SWAPNIL MANTRI
DR SWAPNIL MANTRI 7 साल 2 सप्ताह पहले
The culture and heritage of Kerala are one that everyone must experience. The culture of Kerala is a combination of both Indian and Dravidian culture. Nowadays this culture is being influenced by the neighbouring states as well. The main USP of Kerala is its performing arts like Kathakali, Mohiniyattam and Martial Art of Kalaripayattu. As for the heritage of Kerala, it can be said that this heritage holds a special and important place in the Indian history.
Ganesh Prasad
Ganesh Prasad 7 साल 2 सप्ताह पहले
मैं अपनी प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देना चाहता हूं एक सजग प्रहरी के रूप में देश के अंदर काम कर रहे हैं पर एक भ्रष्टाचार के बारे में बोलना चाहता हूं बहुत जोरों पर है जैसे कि पहला प्रधानमंत्री आवास योजना की भारी मात्रा में गतिविधियां हो रही हैं लाभार्थी परिवारों परिवारों से जांच करने वाले अधिकारी द्वारा भ्रष्टाचार हो रही है लाभार्थी परिवारों को आने पर अगले किस्त नहीं आने का झांसा देकर 15 से 20000 से लेकर 50,000 तक का ठगी हो रहा है प्रधानमंत्री द्वारा इसकी रोकथाम के लिए कोई उपाय निकाला जाए
rameshbhai Bhimjibhai Vachhani
rameshbhai Bhimjibhai Vachhani 7 साल 2 सप्ताह पहले
[06/06, 18:53] Rameshbhai Vachhani: અમારું સૂચન : First priority આખા ભારત મા ફાયર હેલીકોપ્ટર fecility આપો જેથી કરીને કોઈ જગ્યાએ આગ લાગે તો અત્યારના ટ્રાફિક મુજબ હેલીકોપ્ટર જ ફાસ્ટ સર્વિસ આપી શકે [06/06, 19:00] Rameshbhai Vachhani: ગ્રાઉંડ ફાયર સર્વિસ ને આગ લાગેલી જગ્યાએ પહોંચતા વાર લાગે છે ત્યાં સુધી આગ લાગેલી જગ્યાએ હેલીકોપ્ટર ફાયર સર્વિસ મળે તો ઘણી રાહત મળે