Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

संगम ऐप के माध्यम से विभिन्न संस्कृतियों को जानें और अपना फीडबैक दें

आरंभ करने की तिथि :
May 24, 2019
अंतिम तिथि :
Jun 23, 2019
17:00 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय ...

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA)ने 'SANGAM' नामक एक मोबाइल और वेब म्यूजिक एप्लीकेशन बनाया है। ऐप के नाम से स्पष्ट है कि यह भक्ति और आस्था की विभिन्न धाराओं के संगम की कल्पना पर आधारित है। साथ ही यह कला के विविध रूपों का संगम भी है जो हमारी धार्मिक परंपराओं का हिस्सा हैं। यह ऐप्लीकेशन शास्त्रीय, लोक, भक्ति और लोकप्रिय शैलियों के संगीत के पारखी लोगों के लिए वन-स्टॉप वर्चुअल डेस्टिनेशन के तौर पर बनाया गया है।

'SANGAM’ भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की अपनी तरह की पहली पहल है और इसकी निम्नलिखित प्रमुख विशेषताएं हैं:

1. संगम में 24 भारतीय भाषाओं में मंत्र, भगवान विष्णु (और उनके विभिन्न अवतार जैसे राम और कृष्ण, आदि), भगवान शिव, भगवान गणेश, देवी दुर्गा और देवी (जैसे लक्ष्मी, सरस्वती)। ) आदि पर आधारित 2500 भक्ति गीत हैं।

2. सामग्री में राष्ट्रीय ऑडियो-विजुअल कल्चरल आर्काइव्स से भारत रत्न (पंडित भीमसेन जोशी, उस्ताद बिस्मिल्ला खान और डॉ. एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी के साथ-साथ वेद, आदि शंकराचार्य की मोहा मुदगरा, कवि जयदेव की गीत गोविंदा, गोस्वामी तुलसी दास की रामचरित मानस, संत कबीर के दोहे, मीरा बाई के भजन, त्यागराज के कृति और संत तुकाराम के अभंग जैसे शास्त्रीय ग्रंथों के सस्वर पाठ शामिल हैं।

3. इसके अलावा इसकी समृद्ध सामग्री में हिंदुस्तानी और कर्नाटक शास्त्रीय संगीत और लोक संगीत की विभिन्न परंपराओं के बीच ठुमरी, दादरा, भजन, अभंग, कृति और पदम और अन्य शैलियां शामिल हैं।

4. संगम ऐप पर जल्द ही सभी धर्मों के कई सूफी, गुरबानी और अन्य भक्ति परंपरा के गीत जोड़े जाएंगें

संगम ऐप अब एंड्रॉइड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, और यह एक वेब एप्लिकेशन के रूप में भी मौजूद है।

लिंक:
एंड्रॉयड
https://play.google.com/store/apps/details?id=org.musicapp

आईओएस
itunes.apple.com/in/app/sangammusic/id1448593292?mt=8

वेब
www.sangam.gov.in

कॉल टू एक्शन: - संस्कृति मंत्रालय ने भारत के नागरिकों से संगम ऐप को बढ़ावा देने, साझा करने और इसका आनंद उठाने के साथ-साथ अपना-अपना फीडबैक देने का आग्रह किया है।

फिर से कायम कर देना
817 सबमिशन दिखा रहा है
Atsham ansari
Atsham ansari 7 साल 3 सप्ताह पहले
Sevha Mein srimaan pm mahoday Mai Atsham ansari Maulana Azad Colony lowadih Namkum Ranchi Jharkhand mahodaya Main Ek Aisa project develop Kiya Hai Jiska Naam wireless current machine hai Jaise phone mein network aa jata hai Usi Tarika aapke ghar Me current bhi aa sakta hai Mahadev se nivedan hai ki yah project ka Anubhav Karen
sandeep kumar
sandeep kumar 7 साल 3 सप्ताह पहले
प्रधानमंत्री जी मैं आपसे एक बात साझा करना चाहता हूँ सर , उत्तर प्रदेश के बाँदा जिला में एक गाँव लौमर है ।जहाँ राजू साहू जो 2 साल पहले मजदूरी करते वक़्त गिर पड़े थे , कमर में चोट लगने से चल नही सकते सिर्फ बैठे रहते हैं ।उनकी पत्नी दो साल से निरन्तर उनकी सेवा कर रही है। उनके दो लड़कियां हैं ,घर में कोई कमाने वाला नही है,परिवार में बड़ा संकट है ।शासन से उन्हें कोई मदद नही मिली । सर आपसे निवेदन है इस गरीब परिवार की सहायता कीजिये ,खबर लीजिये प्लीज ।
Vikas Nagar
Vikas Nagar 7 साल 3 सप्ताह पहले
माननीय, प्रधानमंत्री जी भारत सरकार अपने देश के हित के लिए मैं एक ऐसी योजना आपके समक्ष रखना चाहता हूँ। जिससे हमारी प्रकति की सेवा को प्राथमिकता दे सकेंं ।जो कि आज हमारी प्रकृति को हमारी मदद की अति आवश्यकता है। जिस पर आज कोई ज्यादा ध्यान नही दे रहा है। उसके परिणामस्वरूप हम अपना एवं अपने आने वाली पीड़ीयों का जीवन संकंट हो सकता है।  मै विकास नागर उम्र 38 पिता स्व. श्री महेश नागर , देवास आपसे एक बार भेंट कर  प्रकृति की मदद करना  चाहता हुँ। अपनी योजना को विस्तार से आपके समक्ष प्रस्तुत करना चाहता हुँ
Nilesh
Nilesh 7 साल 3 सप्ताह पहले
आप पूर्ण बहुमत से आगये हे इससे देश का बहुत फायदा हो सकता है।आप के लिये मेरे सुजाव हे वो मै coment मी डालता राहुंगा कृपया आप सहयोग करे उसे solve करणे क लिये धन्यवाद