Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

स्मार्ट वाटर पर विचार और सुझाव

Ideas on Smart Water
आरंभ करने की तिथि :
Mar 15, 2016
अंतिम तिथि :
Apr 04, 2016
00:00 AM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

पानी जीवन के लिए एक प्रमुख जरूरत है और यह अर्थव्यवस्था के लिए भी अहम ...

पानी जीवन के लिए एक प्रमुख जरूरत है और यह अर्थव्यवस्था के लिए भी अहम है। आज के दौर की सबसे गंभीर चुनौतियों में से एक पानी की किल्लत दूर करना है। जल संसाधनों में कमी के साथ अच्छे पानी की मांग भी रोजाना बढ़ रही है। जल आपूर्तिकर्ताओं पर अच्छी गुणवत्ता का पानी उपलब्ध कराने का दबाव है, और साथ ही हम उनके पुराने हो चुके संसाधनों से भी जूझ रहे हैं। इसके अलावा पानी के उपयोग से जुड़ी एक प्रमुख चिंता यह भी है कि इसकी बर्बादी और जल स्रोतों में प्रदूषण बढ़ रहा है, जिसके लिए मीटर की गड़बड़ी, रिसाव, पाइप का फूटना और औद्योगिक कचरे जैसे कारण जिम्मेदार हैं। इन सभी समस्याओं से निपटने के लिए जल आपूर्तिकर्ताओं ने स्मार्ट जल प्रबंधन समाधानों और तकनीकों का निर्माण किया है।

आईओटी का इस्तेमाल पेय जल निगरानी उपकरणों में किया जा सकता है, जिससे सभी सरकारी शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर नल के पानी की गुणवत्ता पर नजर रखी जा सके। इसका प्रयोग वास्तविक समय में रिसाव की पहचान और नदियों और अन्य प्राकृतिक जल संपदाओं में कारखानों के कचरे का पता लगाने के लिए किया जा सकता है। इनसे नदियों, बांधों और जलाशयों के जल स्तर में बदलाव की निगरानी भी रखी जा सकती है ताकि आपदा प्रबंधन हेतु पहले से कदम उठाए जा सकें।

स्मार्ट जल प्रबंधन, स्मार्ट हार्डवेयर, स्मार्ट समाधानों और स्मार्ट सेवाओं का संयुक्त रूप है, जिन्हें एकीकृत कर पानी की न्यूनतम बरबादी और सही उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा। सूचना एवं विश्लेषणात्मक निष्कर्षों (एनालिटिक्स) को शामिल करते हुए जल प्रबंधन प्रक्रिया के तहत बेहतर परिणाम दिये जा सकते हैं।

इस चर्चा मंच की मदद से निम्नलिखित के अंतर्गत किस प्रकार से आईओटी का इस्तेमाल किया जा सकता है, इसके संबंध में हम आपसे अपने बहुमूल्य सुझाव देने का आग्रह करते हैं:

• मांग का पूर्वाअनुमान और जल संसाधनों का आंवटन
• जल गुणवत्ता की जांच
• संसाधनों का प्रबंधन
• जल प्रबंधन प्रणाली के प्रति तैयारी और प्रतिक्रिया में सुधार

उपरोक्त बिंदुओं पर आपके सुझावों से हमें आईओटी एवं एनालिटिक्स लागू कर स्मार्ट वाटर को विकसित करने हेतु एकीकृत दृष्टिकोण एवं कार्य योजना बनाने में मदद मिलेगी।

फिर से कायम कर देना
572 सबमिशन दिखा रहा है
Prasant Kumar Sahoo_1
Prasant Kumar Sahoo_1 10 साल 3 महीने पहले
We should design smart water tank which should hygienic, easy to wash, nonconductor of heat, digital meter to provide how safe water is and what is temperature of water, how much water is there in tank, put mineral and necessary component to water automatically when required and also low cost.
Dr Jyoti Kapoor
Dr Jyoti Kapoor 10 साल 3 महीने पहले
Donate water for villages Everyone using highway or going via trains will donate water throughout the year.This water can be collected in the villages for which experts opinion can be taken.We can form a chain and transport water without any cost.Water will be available even for agriculture.So there will be no drought and 12months agriculture.Teach farmers how to conserve water
Suresh Kumar P M
Suresh Kumar P M 10 साल 3 महीने पहले
#SaveWater: its a known fact that Rain water runs off into the oceans rendering it useless. There are small initiatives like individual household rain harvesting efforts, which is good. However, there needs to be concerted efforts for large scale rain water harvesting which can be directly recharged to the ground water tables thus augmenting the water resources. Simple solutions, funded by CSR budgets of corporates, can make a difference. I like to contribute to this initiative.
saurabh dubey_16
saurabh dubey_16 10 साल 3 महीने पहले
dear sir if we prepare a flush tank having a wash basin over it so due to that whatever water is consumed in hand wash or different activity will be recycled and go in flush tank and through that it can be flushed due to this waste water can be used and water can be saved
OMKAR DABHADE
OMKAR DABHADE 10 साल 3 महीने पहले
हमें पानी पे ना तो राजनीती करनी चाहिए ना तो बयांनबाजी करनी चाहिए। हमें बारिश के पानीको जमा करने के उपाय सोचने चाहिए।भारत में जादातर पानी नाले समुन्दर में बहकर बेकार हो जाता है।उसे हमें बचाना चाहिए सौदिअरब जैसा देश कम बारिश के वजह से परेशांन है।वहापे समुन्दर के पानी को पिने लायक बनाने के लिए तकनीक मौजूद है।हमारे हर राज्य में यहाँ कैसे उपलब्ध हो इसपर मेरा मोदी जी की सरकार से आग्रह है।क्योंकि में जिस राज्य महाराष्ट्र में रहरहा हु वहा भीषण सुखा पड़ा है।मेरा जल्दी से जल्दी आग्रह है की पानी बचाये