Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

स्मार्ट वाटर पर विचार और सुझाव

Ideas on Smart Water
आरंभ करने की तिथि :
Mar 15, 2016
अंतिम तिथि :
Apr 04, 2016
00:00 AM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

पानी जीवन के लिए एक प्रमुख जरूरत है और यह अर्थव्यवस्था के लिए भी अहम ...

पानी जीवन के लिए एक प्रमुख जरूरत है और यह अर्थव्यवस्था के लिए भी अहम है। आज के दौर की सबसे गंभीर चुनौतियों में से एक पानी की किल्लत दूर करना है। जल संसाधनों में कमी के साथ अच्छे पानी की मांग भी रोजाना बढ़ रही है। जल आपूर्तिकर्ताओं पर अच्छी गुणवत्ता का पानी उपलब्ध कराने का दबाव है, और साथ ही हम उनके पुराने हो चुके संसाधनों से भी जूझ रहे हैं। इसके अलावा पानी के उपयोग से जुड़ी एक प्रमुख चिंता यह भी है कि इसकी बर्बादी और जल स्रोतों में प्रदूषण बढ़ रहा है, जिसके लिए मीटर की गड़बड़ी, रिसाव, पाइप का फूटना और औद्योगिक कचरे जैसे कारण जिम्मेदार हैं। इन सभी समस्याओं से निपटने के लिए जल आपूर्तिकर्ताओं ने स्मार्ट जल प्रबंधन समाधानों और तकनीकों का निर्माण किया है।

आईओटी का इस्तेमाल पेय जल निगरानी उपकरणों में किया जा सकता है, जिससे सभी सरकारी शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर नल के पानी की गुणवत्ता पर नजर रखी जा सके। इसका प्रयोग वास्तविक समय में रिसाव की पहचान और नदियों और अन्य प्राकृतिक जल संपदाओं में कारखानों के कचरे का पता लगाने के लिए किया जा सकता है। इनसे नदियों, बांधों और जलाशयों के जल स्तर में बदलाव की निगरानी भी रखी जा सकती है ताकि आपदा प्रबंधन हेतु पहले से कदम उठाए जा सकें।

स्मार्ट जल प्रबंधन, स्मार्ट हार्डवेयर, स्मार्ट समाधानों और स्मार्ट सेवाओं का संयुक्त रूप है, जिन्हें एकीकृत कर पानी की न्यूनतम बरबादी और सही उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा। सूचना एवं विश्लेषणात्मक निष्कर्षों (एनालिटिक्स) को शामिल करते हुए जल प्रबंधन प्रक्रिया के तहत बेहतर परिणाम दिये जा सकते हैं।

इस चर्चा मंच की मदद से निम्नलिखित के अंतर्गत किस प्रकार से आईओटी का इस्तेमाल किया जा सकता है, इसके संबंध में हम आपसे अपने बहुमूल्य सुझाव देने का आग्रह करते हैं:

• मांग का पूर्वाअनुमान और जल संसाधनों का आंवटन
• जल गुणवत्ता की जांच
• संसाधनों का प्रबंधन
• जल प्रबंधन प्रणाली के प्रति तैयारी और प्रतिक्रिया में सुधार

उपरोक्त बिंदुओं पर आपके सुझावों से हमें आईओटी एवं एनालिटिक्स लागू कर स्मार्ट वाटर को विकसित करने हेतु एकीकृत दृष्टिकोण एवं कार्य योजना बनाने में मदद मिलेगी।

फिर से कायम कर देना
572 सबमिशन दिखा रहा है
Cariappa
Cariappa 10 साल 3 महीने पहले
Dear Sir, I am P A Cariappa, " Ideas on Smart Water". My first idea is 1) Rain water harvesting 2) Planting of tree will make the water absorb , and hence it can be controlled. 3) In every city , and villages, " Time frame " must be given. 4) By proper " Advertisement" " Create awareness program". 5) By monitoring and calculating, we can come to know the consumption rate. 6) By collecting tax 7) Maintaince Regards. P A Cariappa.
  •