Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

स्मार्ट वाटर पर विचार और सुझाव

Ideas on Smart Water
आरंभ करने की तिथि :
Mar 15, 2016
अंतिम तिथि :
Apr 04, 2016
00:00 AM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

पानी जीवन के लिए एक प्रमुख जरूरत है और यह अर्थव्यवस्था के लिए भी अहम ...

पानी जीवन के लिए एक प्रमुख जरूरत है और यह अर्थव्यवस्था के लिए भी अहम है। आज के दौर की सबसे गंभीर चुनौतियों में से एक पानी की किल्लत दूर करना है। जल संसाधनों में कमी के साथ अच्छे पानी की मांग भी रोजाना बढ़ रही है। जल आपूर्तिकर्ताओं पर अच्छी गुणवत्ता का पानी उपलब्ध कराने का दबाव है, और साथ ही हम उनके पुराने हो चुके संसाधनों से भी जूझ रहे हैं। इसके अलावा पानी के उपयोग से जुड़ी एक प्रमुख चिंता यह भी है कि इसकी बर्बादी और जल स्रोतों में प्रदूषण बढ़ रहा है, जिसके लिए मीटर की गड़बड़ी, रिसाव, पाइप का फूटना और औद्योगिक कचरे जैसे कारण जिम्मेदार हैं। इन सभी समस्याओं से निपटने के लिए जल आपूर्तिकर्ताओं ने स्मार्ट जल प्रबंधन समाधानों और तकनीकों का निर्माण किया है।

आईओटी का इस्तेमाल पेय जल निगरानी उपकरणों में किया जा सकता है, जिससे सभी सरकारी शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर नल के पानी की गुणवत्ता पर नजर रखी जा सके। इसका प्रयोग वास्तविक समय में रिसाव की पहचान और नदियों और अन्य प्राकृतिक जल संपदाओं में कारखानों के कचरे का पता लगाने के लिए किया जा सकता है। इनसे नदियों, बांधों और जलाशयों के जल स्तर में बदलाव की निगरानी भी रखी जा सकती है ताकि आपदा प्रबंधन हेतु पहले से कदम उठाए जा सकें।

स्मार्ट जल प्रबंधन, स्मार्ट हार्डवेयर, स्मार्ट समाधानों और स्मार्ट सेवाओं का संयुक्त रूप है, जिन्हें एकीकृत कर पानी की न्यूनतम बरबादी और सही उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा। सूचना एवं विश्लेषणात्मक निष्कर्षों (एनालिटिक्स) को शामिल करते हुए जल प्रबंधन प्रक्रिया के तहत बेहतर परिणाम दिये जा सकते हैं।

इस चर्चा मंच की मदद से निम्नलिखित के अंतर्गत किस प्रकार से आईओटी का इस्तेमाल किया जा सकता है, इसके संबंध में हम आपसे अपने बहुमूल्य सुझाव देने का आग्रह करते हैं:

• मांग का पूर्वाअनुमान और जल संसाधनों का आंवटन
• जल गुणवत्ता की जांच
• संसाधनों का प्रबंधन
• जल प्रबंधन प्रणाली के प्रति तैयारी और प्रतिक्रिया में सुधार

उपरोक्त बिंदुओं पर आपके सुझावों से हमें आईओटी एवं एनालिटिक्स लागू कर स्मार्ट वाटर को विकसित करने हेतु एकीकृत दृष्टिकोण एवं कार्य योजना बनाने में मदद मिलेगी।

फिर से कायम कर देना
572 सबमिशन दिखा रहा है
satish dinkar more
satish dinkar more 10 साल 2 महीने पहले
Solutions to overcome water scarcity problems A simple addition of a ‘water free’ male urinal in our homes can save well over 25,000 liters of water, per home per year. The traditional flush dispenses around six liters of water per flush. If all male members including boys of the house use the ‘water free urinal’ instead of pulling the traditional flush, the collective impact on the demand for water will reduce significantly. This must be made mandatory by law and followed up by education.
Anil Kumar Chauhan
Anil Kumar Chauhan 10 साल 2 महीने पहले
Respected Prime Minister Sir ,We can supply 24 hour water for drinking and irrigation purposes ,by desalination of sea water by external electric field and generation of electricity by separation of ions and generating steam followed by generation of electricity by the turbine taking heat energy from the sun and air. But you have to support us by financially and by providing us security and support of media.We can also separate ionic impurities from effluent water by external electric field
Anil Kumar Chauhan
Anil Kumar Chauhan 10 साल 2 महीने पहले
Respected Prime Minister Sir ,We can supply 24 hour water for drinking and irrigation purposes ,by desalination of sea water by external electric field and generation of electricity by separation of ions and generating steam followed by generation of electricity by the turbine taking heat energy from the sun and air. But you have to support us by financially and by providing us security and support of media.We can also separate ionic impurities from effluent water by external electric field
MARELLA VISHNU VARDHAN RAO
MARELLA VISHNU VARDHAN RAO 10 साल 2 महीने पहले
Respected elders, My name is vishnu vardhan rao marella,i am from Narasaraopet constituency which is in Guntur district(A.P). i have an idea about saving the water in this summer and this idea is useful to save the water for future usage also. vishnu(9603228580,7569665721)
MOHAN DIVEKAR
MOHAN DIVEKAR 10 साल 2 महीने पहले
There is a huge golden business opportunity for chemical scientists in this area. Before launch of powerful detergents as cleaning agents for vessel or clothes or hands the used water was environmentally friendly and could be used for watering plants in kitchen garden. Now there is a need to develop another chemical to neutralize effect of detergents to make the water reusable - at least for plants/ garden. Also develop toilets non-stick and stain-resistant with little water. CSIR labs to note.
Puranmal Somani
Puranmal Somani 10 साल 2 महीने पहले
घरों से निकलने वाले गंदे पानी की समस्या के बारे में (waste water management) मैं निम्नलिखित सुझाव देना चाहता हूँ:- मैं ज्यादातर राजस्थान के गाँव में जाता हूँ. ज्यादातर गांवों में आम रास्तों में घरों से निकलने वाले गंदे पानी बहता रहता है . जिससे गांवों में आम रास्तों में आम रास्तों में गन्दगी रहती है . ग्राम पंचायतें कई गांवों में नालियां बनाती हैं , परन्तु फिर भी गंदे पानी की समस्या ज्यों की त्यों बनी रहती है . इस सम्बन्ध में मेरा सुझाव निम्न प्रकार है :- घरों से निकलने वाले गंदे पानी के निकास
Puranmal Somani
Puranmal Somani 10 साल 2 महीने पहले
घरों से निकलने वाले गंदे पानी की समस्या के बारे में (waste water management) मैं निम्नलिखित सुझाव देना चाहता हूँ:- मैं ज्यादातर राजस्थान के गाँव में जाता हूँ. ज्यादातर गांवों में आम रास्तों में घरों से निकलने वाले गंदे पानी बहता रहता है . जिससे गांवों में आम रास्तों में आम रास्तों में गन्दगी रहती है . ग्राम पंचायतें कई गांवों में नालियां बनाती हैं , परन्तु फिर भी गंदे पानी की समस्या ज्यों की त्यों बनी रहती है . इस सम्बन्ध में मेरा सुझाव निम्न प्रकार है :- घरों से निकलने वाले गंदे पानी के निक
Govind Singh
Govind Singh 10 साल 2 महीने पहले
What I think is that use of a resource like water must be rethink. The flush system in toilets wastes lots of water, which I think 5-10 liters in one occasion. We need to find some alternate way for the purpose or should improve the current system of flushing in order to reduce water wastage. Because water is a kind of thing which is must to be alive by means of drinking it so it can not be let flow as wastage to flush at least to urine.