Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

23 फरवरी 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात के लिए विचार आमंत्रित

23 फरवरी 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात के लिए विचार आमंत्रित
आरंभ करने की तिथि :
Feb 03, 2025
अंतिम तिथि :
Feb 21, 2025
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपके लिए महत्वपूर्ण विषयों और ...

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपके लिए महत्वपूर्ण विषयों और मुद्दों पर अपने विचार साझा करने के लिए उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री आपको उन विषयों पर अपने विचार साझा करने के लिए आमंत्रित करते हैं जिन्हें उन्हें मन की बात के 119वें एपिसोड में संबोधित करना चाहिए।

आप उन विषयों या मुद्दों पर अपने सुझाव हमें भेजें जिनके बारे में आप चाहते हैं कि प्रधानमंत्री बोलें आगामी मन की बात एपिसोड में। इस ओपन फोरम में अपने विचार साझा करें या वैकल्पिक रूप से, आप टोल-फ्री नंबर 1800-11-7800 भी डायल कर सकते हैं और प्रधान मंत्री के लिए अपना संदेश हिंदी या अंग्रेजी में रिकॉर्ड कर सकते हैं। रिकॉर्ड किए गए कुछ संदेश प्रसारण का हिस्सा बन सकते हैं।

आप सीधे प्रधानमंत्री को अपने सुझाव देने के लिए 1922 पर मिस्ड कॉल भी दे सकते हैं और एसएमएस में प्राप्त लिंक का अनुसरण कर सकते हैं।

और 23 फरवरी 2025 को सुबह 11:00 बजे मन की बात कार्यक्रम के लिए बने रहें।

फिर से कायम कर देना
2368 सबमिशन दिखा रहा है
Shailbala Kumari
Shailbala Kumari 1 year 4 महीने पहले
आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी, नमस्ते, दिल्ली में सरकार बनाने को आपको बहुत सारी बधाई।ये भाजपा की नहीं बल्कि हम गृहिणियों की सरकार है और आपने एक महिला मुख्यमंत्री बनाकर ये साबित कर दिया।अब पूर्ण विश्वास है कि दिल्ली अब अपने प्राचीन सुंदरता की ओर अग्रसर होगी,जो कि इसकी पहचान है। प्राचीन काल से दिल्ली अपने वैभव और समृद्धि के लिए जानी जाती है,जो अब लौटेगी। और सबसे प्रमुख बात यह है कि अब जमुना जी अपने अस्तित्व को वापस पाएंगी जो धुंधली होती जा रही थी। कृपया आप अब दिल्ली से मत जाइएगा। आपकी आभारी शैलबाला कुमारी, गृहिणी, विकास नगर, नयीदिल्ली
kunal kishore
kunal kishore 1 year 4 महीने पहले
Pradhanmantri ji pranam Spiritual banking is a future banking system of our country.any body have enough money for social development but have no idea and manpower to do it.this type of people open account and give suggestion for use their money.it is a revolutionary step for establish swadeshi banking system.
SHARIF SHAIKH
SHARIF SHAIKH 1 year 4 महीने पहले
प्रधानमंत्रीजी हज के लिए पिछले वर्ष ₹50 हजार मौल्लीम का खर्च नहीं लेने की बात सऊदी ने की मगर खर्च ₹ 30 हजार बढ़ गया, हज कमिटी द्वारा प्रति हाजी दो लाख रुपये ज़्यादा लिये जा रहे है। साल भर 15 से 20 दिन का उमरा 80 हजार रुपये मे सभी इंतजाम सहित होता हैं, हज का खर्च दो ढाई गुना ज्यादा समझ ले तो 2 लाख होता है फिर 4 लाख रुपये लेना और उमरा जैसा इंतजाम कमिटी नही देती, मतलब हज़ारो करोड़ का घोटाला है। हज का आधा कोटा पसमांदा तथा पैसे और वक्त की कमी से जुझने वालो के लिए 2025 मे 15 से 20 दिन का स्पेशल इकोनॉमिक प्रोग्राम बना सस्ता और आसान कराने मे आप स्वयं मदद कर घोटालेबाजों का पर्दाफाश करे।
Dinesh Kumar Sharma
Dinesh Kumar Sharma 1 year 4 महीने पहले
Honorable Prime Minister Shri Narendra Modi ji, Jai Hind! I wish to bring to your kind attention that I have written a very important book on earthquake. The book has a title 'What must happen inside the earth to cause an earthquake ', I wish to unveil it by you. Departments studying and implementing discovery on earthquake may also be involved with the program to make this study helpful. We can know in advance if there is a possibility of occurrence of an earthquake in any region of the earth. Thanking you, with regards, Sincerely yours, Dr. Dinesh Kumar Sharma.
mygov_174014297064195141
mygov_174014307664195141
SHARIF SHAIKH
SHARIF SHAIKH 1 year 4 महीने पहले
प्रधानमंत्री जी आप देश के विभिन्न शहरों को रेल्वे से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं उसी राह पर शिर्डी से पुष्कर या अजमेर को जोड़ने के लिए वित्तमंत्री, रेल्वे मंत्री और आपको को भी सुझाव दिया है, जिस पर रेल्वे प्रबंधन का अनपेक्षित उत्तर प्राप्त हुआ जो मांग को शिकायत समझता है, अफसोस की बात है। मार्ग शिर्डी से नाशिकरोड वाया कल्याण, वसईरोड होते सूरत, अहमदाबाद, जयपुर, अजमेर हो। इस से महाराष्ट्र, गुजरात तथा राजस्थान अजमेर जाने और शिर्डी आने वाले लोगों को सुविधा होगी और रेल्वे को राजस्व प्राप्त होगा पहले से ही रूट अस्तित्व में है मगर आज तक किसी का ध्यान नहीं गया आश्चर्य की है।
mygov_174014257658716111
Gopal chandra ojha
Gopal chandra ojha 1 year 4 महीने पहले
प्रिय प्रधानमंत्री जी, लोकप्रिय केंद्रीय बज़ट हेतु धन्यवाद. मैं पीपल, वट आदि पौधे प्रयोग की हुई सामग्री पर नर्सरी तैयार करता हूँ. थोड़ा बड़ा होने पर इसे रोपण किया जाता है. इस वर्ष माता डबर सैनी के प्रांगण में 51 पीपल के एवं अन्य पौधे लगाए गए हैं. जयप्रकाश वर्मा नाम का युवा एवं स्थानीय लोग सहयोग कर रहे हैं. इस निर्जन पहाड़ी पर इस वर्ष 1008 पीपल के पौधे लगाने का लक्ष्य है. इस पहाड़ी को माता डबरसैनी अश्वस्थ उपवन के रूप में विकसित करना है. पीपल पर्यावरण प्रिय है और keystone species भी है. आपका आशीष और सहयोग की कामना. पीपल हाथी को बहुत ही प्रिय है भोजन के लिए. मेरा सुझाव है कि वन विभाग को हाथी के habitat areas में पीपल वट लगाने हेतु निर्देश दें और इस हेतु एक कारगर योजना बनाकर लागू किया जाय. इस संदर्भ में मैं निशुल्क अपनी सेवा देने को राजी हूँ. मेरे कार्यों के कुछ फोटो संलग्न हैं.