Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

25 दिसंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के लिए भेजें अपने सुझाव

25 दिसंबर 2022  को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के लिए भेजें अपने सुझाव
आरंभ करने की तिथि :
Dec 02, 2022
अंतिम तिथि :
Dec 23, 2022
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर आपसे जुड़े महत्वपूर्ण विषयों ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर आपसे जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे। मन की बात कार्यक्रम के 96वें संस्करण के लिए प्रधानमंत्री आपसे सुझाव आमंत्रित करते हैं, ताकि इस कार्यक्रम में आपके नूतन सुझावों व प्रगतिशील विचारों को शामिल किया जा सके।

'मन की बात' के आगामी संस्करण में आप जिन विषयों व मुद्दों पर प्रधानमंत्री से चर्चा सुनना चाहते हैं, उससे संबंधित अपने सुझाव व विचार भेजना न भूलें। आप अपने सुझाव इस ओपन फोरम के माध्यम से साझा कर सकते हैं अथवा हमारे टॉल फ्री नंबर 1800-11-7800 डायल करके प्रधानमंत्री के लिए अपना सन्देश हिन्दी अथवा अंग्रेजी में रिकॉर्ड करा सकते हैं। कुछ चुनिंदा संदेशों को 'मन की बात' में भी शामिल किया जा सकता है।

इसके अलावा आप 1922 पर मिस्ड कॉल करके एसएमएस के जरिए प्राप्त लिंक का इस्तेमाल कर सीधे प्रधानमंत्री को भी सुझाव भेज सकते हैं।

25 दिसंबर 2022 को सुबह 11:00 बजे मन की बात कार्यक्रम सुनना न भूलें|

फिर से कायम कर देना
4494 सबमिशन दिखा रहा है
Dr Amit G Nerkar
Dr Amit G Nerkar 3 साल 6 महीने पहले
आदरणीय पी एम सर, साष्टांग नमस्कार, देश में कोविड फिर जोर ना पकड़े इस लिए सभी एयरपोर्ट पर डेमोग्राफिक और मेडिकल एपिडेमियोलॉजी के आधार पर कोविड से संक्रमित देशों की लिस्ट से निर्धारित कर , विदेशी उड़ानों पर तत्काल रोक लगानी चाहिए। भारत देश इस परिस्थिति से भी निपट लेगा। मन की बात के इस एपिसोड में यह घोषणा करने का निवेदन कर रहा हूं। आप एवम यंत्रणा पर भारत देश का विश्वास है और हम सब मौजूदा परिस्थि से डट कर मुकाबला कर सकते है। क्रिस्टन नव वर्ष की एनडीए एवम भाजपा को हार्दिक शुभकामनाए। जय हिंद। जय भारत!
Raju Bhamu
Raju Bhamu 3 साल 6 महीने पहले
आदरणीय प्रधानमंत्री जी नमस्कार। भारतीय रेलवे पूरे भारत में फैला हुआ बड़ा नेटवर्क है भारतीय रेलवे की मालवाहक रेल में सबसे पीछे का डिब्बा जिसमे गार्ड अपने सेवाएं देता है जो की अनेकों बार रात्रिकालीन समय में रेल के किसी स्टेशन पर ठहराव पर अंधेरे और सुनसान जगह पर अकेले रुकना पड़ता है जो की खतरे से कम नही है।आपसे अनुरोध है की मालगाड़ी के गार्ड के डिब्बे को सुविधाजनक और सुरक्षा युक्त बनाया जाए ताकि गार्ड सुरक्षित रहकर अपनी नौकरी कर पाए। धन्यवाद राजू भामु मकराना,नागौर नमो ऐप संयोजक,भाजपा कार्यकर्ता
Raju Bhamu
Raju Bhamu 3 साल 6 महीने पहले
आदरणीय प्रधानमंत्री जी राम राम आपसे निवेदन है की राजस्थान में आमजन राजस्थानी भाषा को मान्यता मिले ऐसी मांग उठा रहे हैं आपसे निवेदन है की जनभावना का आदर सम्मान करते हुए राजस्थानी भाषा को राजकीय भाषा में शामिल करे। धन्यवाद। राजू भामू मकराना नागौर नमो ऐप संयोजक मकराना
Debaprasad saha
Debaprasad saha 3 साल 6 महीने पहले
Respected pradhanmantriji aapko mera pranam. present situation in our country different opposition politicians are always make anti government PROPOGONDA .It is not good for our country. There are no positive thinking. It will not make any good thing. Is our constitution only give the rights in freedom of speech only to produce personal attacks . without any valid reasons . judicial department create only pending case status. There should be check and balance. ADMINISTRATION OF GOVERNMENT OF SHOULD BE STRONGLY HANDLE THIS. CORRUPTION SHOULD BE COME TO END. IRRESPECTIVE OF PARTY COLOUR. YOURS FAITHFULLY DEBAPRASAD SAHA