Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

25 दिसंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के लिए भेजें अपने सुझाव

25 दिसंबर 2022  को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के लिए भेजें अपने सुझाव
आरंभ करने की तिथि :
Dec 02, 2022
अंतिम तिथि :
Dec 23, 2022
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर आपसे जुड़े महत्वपूर्ण विषयों ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर आपसे जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे। मन की बात कार्यक्रम के 96वें संस्करण के लिए प्रधानमंत्री आपसे सुझाव आमंत्रित करते हैं, ताकि इस कार्यक्रम में आपके नूतन सुझावों व प्रगतिशील विचारों को शामिल किया जा सके।

'मन की बात' के आगामी संस्करण में आप जिन विषयों व मुद्दों पर प्रधानमंत्री से चर्चा सुनना चाहते हैं, उससे संबंधित अपने सुझाव व विचार भेजना न भूलें। आप अपने सुझाव इस ओपन फोरम के माध्यम से साझा कर सकते हैं अथवा हमारे टॉल फ्री नंबर 1800-11-7800 डायल करके प्रधानमंत्री के लिए अपना सन्देश हिन्दी अथवा अंग्रेजी में रिकॉर्ड करा सकते हैं। कुछ चुनिंदा संदेशों को 'मन की बात' में भी शामिल किया जा सकता है।

इसके अलावा आप 1922 पर मिस्ड कॉल करके एसएमएस के जरिए प्राप्त लिंक का इस्तेमाल कर सीधे प्रधानमंत्री को भी सुझाव भेज सकते हैं।

25 दिसंबर 2022 को सुबह 11:00 बजे मन की बात कार्यक्रम सुनना न भूलें|

फिर से कायम कर देना
4494 सबमिशन दिखा रहा है
BHASKAR KULKARNI
BHASKAR KULKARNI 3 साल 6 महीने पहले
प्रणाम प्रधानमंत्री जी जय श्री राम हमारे स्कूलों में दसवीं तक, १०% राष्ट्रीय स्वयं संघ का (सिलेबस) रहा, तो देश मजबूत बनेगा। ।।जय श्री राम ।। ।।भारत माता की जय।।
ranjit negi
ranjit negi 3 साल 6 महीने पहले
माननीय प्रधानमंत्री जी मैं आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं कि आपकी पार्टी के नीचे पद पर आसीन होने के बाद पांच साल जनता से उनकी सार्वजनिक समस्यौ के निस्तारण के लिए कभी भी नहीं आते। क्योंकि उन्हें मालूम है कि जब तक मोदी जी आओर योगी जी है। हम हारने वाले नहीं हैं। नहीं हमारी कोई शिक़ायत कर सकता है। जनता वोट से चेंज करना जानती है।
MANOJ SHARMA
MANOJ SHARMA 3 साल 6 महीने पहले
माननीय श्री प्रधानमंत्री जी सादर नमन, भारत की स्थिति तो आपको पता ही है महँगाई अपने चरम सीमा पार कर रही है इसके साथ ही गरीब जनता का मरना हो रहा है जरा सी कसर....बची रहती है वो बार-बार कोरोना वापस आने से गरीब हर प्रकार से टूट जाता है और आपने एक झूठा पुल बाँध रखा है कि Make in India बनो,भारत में पहले चाइना से व्यापार बन्द कराओ तब आत्मनिर्भर बनकर आएगा हर भारतीय,यहाँ लोगों की आँखों पर पट्टी बाँध रखी है Make in India की, उधर चीन से भारत व्यापार कर रहा है सबसे पहले आपको चीन पर रोक लगानी होगी
mygov_167167902662101161
D VINAYAGAMOORTHY
D VINAYAGAMOORTHY 3 साल 6 महीने पहले
Good morning sir,To get back the money transferred on account of unauthorized transactions banks can implement the following thing.ie In internet banking/in mobile app they can bring the tab in enquiry screen like'DECLARE UNAUTHORIZED TRANSACTION' and that message with all transaction particulars should go to CYBER CRIME department so as to enable the cyber crime authorities to act on that such as freezing the beneficiaries a/c like that.It will be use ful for internet banking users..and now also there is a provision to inform cyber crime..but this approach will help us in intimating them without wasting of time and with accurate transaction details... CHANGES ARE ALWAYS THERE..AND WE SHOULD ADOPT IT.. Thanks and regards
Acharya Dharmender Narayan Shastri
Acharya Dharmender Narayan Shastri 3 साल 6 महीने पहले
महोदय जी प्रणाम महोदय जी में आचार्य धर्मेंद्र नारायण जो की प्राचीन शिव शनि हनुमान मंदिर कीर्ति नगर में है 19.12.2022 को बिना किसी सूचना के साउथ लाइन दिल्ली पुलिस का एक पुलिस अधिकारी जो की अपना नाम ASI लखपत सिंह और निखिल बता रहे थे इन्होने मन्दिर का बोर्ड फाड़ा और बोला की मंदिर खाली करो नही तो JCB बुला कर सब तहस नहस कर दूंगा जब हमने 112पर कॉल किए तब पता चला कि ये हमारे कीर्ति नगर के पुलिस थाना में बिना बताए आए है और बोले कि मेरे को अमोद कंठ जी ने भेजा है
Chopra Prakash
Chopra Prakash 3 साल 6 महीने पहले
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी सादर प्रणाम मान्यवर मैं आपका ध्यान हाई वे पर हो रहे अकस्मातो की ओर आकृष्ट करना चाहता हु! मैं अक्सर हाई वे से यात्रा करता हु! मैने देखा हैं ट्रक,ट्रोलर,कंटेनर इत्यादि भारी वाहन पहली लाइन और दूसरी लाइन में वाहन चलाते है!जिस वजह से छोटे यात्री वाहनों को परेशानी का सामना करना है और ओवर टेक की आपाझांपी में अकस्मात होता हैं, मौते हो जाती हैं!आपसे निवेदन हैं, भारी वाहन सड़क के बाई तरफ ही चले ऐसा नियम बने व आपश्री उनसे अनुरोध भी करे! धन्यवाद आपका प्रकाश चोपड़ा लालबाग,मुंबई !