Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

28 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के लिए भेजें अपने सुझाव

Inviting ideas for Mann Ki Baat by Prime Minister Narendra Modi on 28th November 2021
आरंभ करने की तिथि :
Nov 05, 2021
अंतिम तिथि :
Nov 26, 2021
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर आपसे जुड़े महत्वपूर्ण विषयों ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर आपसे जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे। मन की बात कार्यक्रम के 83 वें संस्करण के लिए प्रधानमंत्री आपसे सुझाव आमंत्रित करते हैं, ताकि इस कार्यक्रम में आपके नूतन सुझावों व प्रगतिशील विचारों को शामिल किया जा सके।

'मन की बात' के आगामी संस्करण में आप जिन विषयों व मुद्दों पर प्रधानमंत्री से चर्चा सुनना चाहते हैं, उससे संबंधित अपने सुझाव व विचार भेजना न भूलें। आप अपने सुझाव इस ओपन फोरम के माध्यम से साझा कर सकते हैं अथवा हमारे टॉल फ्री नंबर 1800-11-7800 डायल करके प्रधानमंत्री के लिए अपना सन्देश हिन्दी अथवा अंग्रेजी में रिकॉर्ड करा सकते हैं। कुछ चुनिंदा संदेशों को 'मन की बात' में भी शामिल किया जा सकता है।

इसके अलावा आप 1922 पर मिस्ड कॉल करके एसएमएस के जरिए प्राप्त लिंक का इस्तेमाल कर सीधे प्रधानमंत्री को भी सुझाव भेज सकते हैं।

28 नवंबर 2021 को सुबह 11:00 बजे मन की बात कार्यक्रम सुनना न भूलें|

फिर से कायम कर देना
3343 सबमिशन दिखा रहा है
SWAPNIL AVINASH KULKARNI
SWAPNIL AVINASH KULKARNI 4 साल 6 महीने पहले
माननीय प्रधानमंत्री जी सादर प्रणाम | भारत का अमृत महोत्सव वर्ष चल रहा है | देश मे हर प्रांत की एक भाषा है उस भाषा मे शिक्षा लेना उस राज्य मे उसकी प्राथमिकता हो | साथ साथ मे राष्ट्रीय स्तर की भाषा मे शिक्षा होनी चाहिये | और हर भारत वासी शिक्षित होणा जरुरी है उस के लिये "एक भारत, एक शिक्षा प्रणाली और एक शुल्क" होना जरुरी हो; जिस से कोई भे शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा | इस पर आप बात कर सकते है | धन्यवाद |
ChandraPrakashPandey
ChandraPrakashPandey 4 साल 6 महीने पहले
#OPS ,#अटेवा आदरणीय मेरे प्रधानमंत्री जी मैं इस देश का साधारण सेवक आपसे विनती करता हूं की हम लोग ने इस देश के लिए कोरोना काल में अपने परिवार की चिंता किए बिना कार्य किया,क्या आप हमारे परिवार के भविष्य के लिए पुरानी पेंशन नही दे सकते, आपसे निवेदन है कि आप देश के प्रधान सेवक है और हम छोटे सेवको के परिवार का ध्यान रखेंगे🙏🌹
ramesh
ramesh 4 साल 6 महीने पहले
My observation after 30yrs stay in US is our Consulate General office needs to simplify Visa process as there are too many hassles which is not only lengthy but discouraging, thereby sending a wrong signal. When compared with China, they will process the same within same day. Again after landing in our Country, the Customs Officers are taking lot of time causing inconvenience & the worst part is they are openly indulging in Corruption which needs to be streamlined in order to attract Tourists.
HariharShankarraoPande
HariharShankarraoPande 4 साल 6 महीने पहले
मा. प्रधानमंत्रीजी, भगवान श्रीचक्रधर स्वामी के कार्यों का गौरव होना चाहिये। हिंदू धर्म के महानुभाव संप्रदाय की उत्पत्ति सृष्टि की शुरुआत से है। कलियुग में भगवान श्री कृष्ण महाराज के अवतार श्रीचक्रधर स्वामी हैं। गुजरात के भडोच में श्रीचक्रधर स्वामी का अवतार 12 वीं सदी में सोलंकी काल में हुआ हैं। अभी भारत में 1.5 करोड़ लोग महानुभाव संप्रदाय के है। इस साल श्रीचक्रधर स्वामी की 800वीं जयंती के अवसर पर पूरे देश में 'अष्टशताब्दी जयंती उत्सव' मनाया जा रहा है। आप 28 नवंबर को कार्यों का गौरव करें।
Chhote Lal Yadav
Chhote Lal Yadav 4 साल 6 महीने पहले
आदरणीय प्रधानमंत्री जी से निवेदन है कि यदि देश में रीवा जिला जैसे स्थान पर वेईमान और भष्ट कर्मचारी रहेंगें तो देश में एक दिन ऐसा आएगा कि गदर मच जाएगी
user
user 4 साल 6 महीने पहले
Dear Modi ji, I am Nayana C Joshi from Bangalore. As you are aware that we recently lost Puneet Rajkumar. He was an inspiration to youths. He is not only remembered for his contribution to Kannada film industry but more than that he was known for his great work towards society, towards the people. He has done so much to society with his hard earned money and not through any NGOs. It would be nice if you mention of him. Your tribute to such a great soul would mean a lot for all kannadigas.
jeetendra agrawal
jeetendra agrawal 4 साल 6 महीने पहले
आदरणीय प्रधानमंत्री जी आपके द्वारा गरीब सवर्णो को अन्य आरक्षित वर्गो की भांति 10% आरक्षण दिया गया है परंतु मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शिक्षक भर्ती में उसका पूर्ण पालन नही किया गया है, अन्य आरक्षित वर्गो को निम्नतम 50% अंक अनिवार्य किये गए थे परंतु गरीब सवर्णो को आरक्षण के बाद भी 60% अंक का प्रावधान किया गया है जो कि न्याय संगत नही है। आप से निवेदन है कि आप इस पर संज्ञान ले जिससे गरीब सवर्णो को आपके द्वारा दिये गए आरक्षण का पूर्ण लाभ प्राप्त हो सके।