Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

29 अगस्त 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के लिए भेजें अपने सुझाव

Inviting ideas for Mann Ki Baat by Prime Minister Narendra Modi on 29th August 2021
आरंभ करने की तिथि :
Aug 05, 2021
अंतिम तिथि :
Aug 27, 2021
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर आपसे जुड़े महत्वपूर्ण विषयों ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर आपसे जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे। मन की बात कार्यक्रम के 80 वें संस्करण के लिए प्रधानमंत्री आपसे सुझाव आमंत्रित करते हैं, ताकि इस कार्यक्रम में आपके नूतन सुझावों व प्रगतिशील विचारों को शामिल किया जा सके।

'मन की बात' के आगामी संस्करण में आप जिन विषयों व मुद्दों पर प्रधानमंत्री से चर्चा सुनना चाहते हैं, उससे संबंधित अपने सुझाव व विचार भेजना न भूलें। आप अपने सुझाव इस ओपन फोरम के माध्यम से साझा कर सकते हैं अथवा हमारे टॉल फ्री नंबर 1800-11-7800 डायल करके प्रधानमंत्री के लिए अपना सन्देश हिन्दी अथवा अंग्रेजी में रिकॉर्ड करा सकते हैं। कुछ चुनिंदा संदेशों को 'मन की बात' में भी शामिल किया जा सकता है।

इसके अलावा आप 1922 पर मिस्ड कॉल करके एसएमएस के जरिए प्राप्त लिंक का इस्तेमाल कर सीधे प्रधानमंत्री को भी सुझाव भेज सकते हैं।

29 अगस्त 2021 को सुबह 11:00 बजे मन की बात कार्यक्रम सुनना न भूलें |

फिर से कायम कर देना
10569 सबमिशन दिखा रहा है
Girish Nilishetti
Girish Nilishetti 4 साल 9 महीने पहले
ಹೊಸ ಶಿಕ್ಷಣ ನೀತಿಯ ಬಗ್ಗೆ #NEP ಬಗ್ಗೆ ಸುಂದರವಾದ ಕಲ್ಪನೆ ನೀಡಿರಿ.. ಪದ್ಮ ಪುರಸ್ಕಾರವಾಗಬಲ್ಲ ಹಾಗೂ ಗೌರವ ಸಲ್ಲದೇ ಉಳಿದ ಮಹಾನ ಸ್ವಾತಂತ್ರ್ಯ ಹೋರಾಟಗಾರರನ್ನು ನೆನಪಿಸಿರಿ. 🙏🇮🇳
Ranjit Kumar Sharma
Ranjit Kumar Sharma 4 साल 9 महीने पहले
मैं आदरणीय प्रधानमंत्री जी का ध्यान CEN NO- 01/2018 की रेलवे में ALP & TECHNICIAN के अंतर्गत RRB MUMBAI CR की भर्ती के तरफ आकृष्ट कराना चाहता हूं महाशय हमलोगो को स्टैंडबाय सूची में रखकर तीन साल से इंतजार कराया जा रहा हैं हमलोग मानसिक तनाव में जी रहे है आपसे निवेदन है कि इस स्टैंडबाय लिस्ट के मुद्दे को आप माननीय रेल मंत्री जी के साथ रखे ताकि हमारी कुछ सहायता हो सके हम आपके सदा आभारी रहेंगे 🙏🙏
Umakant Rai
Umakant Rai 4 साल 9 महीने पहले
माननीयजी !!! आजादी के अमृत महोत्सव पर्व पर देशवासी इतने खुश है, फिरभी संसद से सड़क और शहर तक फैली हुई अराजकता रूपी विष को भी महादेव की तरह पीने वाला कोई  उपाय सुझाये ! जय हिन्द