Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

29 अगस्त 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के लिए भेजें अपने सुझाव

Inviting ideas for Mann Ki Baat by Prime Minister Narendra Modi on 29th August 2021
आरंभ करने की तिथि :
Aug 05, 2021
अंतिम तिथि :
Aug 27, 2021
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर आपसे जुड़े महत्वपूर्ण विषयों ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर आपसे जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे। मन की बात कार्यक्रम के 80 वें संस्करण के लिए प्रधानमंत्री आपसे सुझाव आमंत्रित करते हैं, ताकि इस कार्यक्रम में आपके नूतन सुझावों व प्रगतिशील विचारों को शामिल किया जा सके।

'मन की बात' के आगामी संस्करण में आप जिन विषयों व मुद्दों पर प्रधानमंत्री से चर्चा सुनना चाहते हैं, उससे संबंधित अपने सुझाव व विचार भेजना न भूलें। आप अपने सुझाव इस ओपन फोरम के माध्यम से साझा कर सकते हैं अथवा हमारे टॉल फ्री नंबर 1800-11-7800 डायल करके प्रधानमंत्री के लिए अपना सन्देश हिन्दी अथवा अंग्रेजी में रिकॉर्ड करा सकते हैं। कुछ चुनिंदा संदेशों को 'मन की बात' में भी शामिल किया जा सकता है।

इसके अलावा आप 1922 पर मिस्ड कॉल करके एसएमएस के जरिए प्राप्त लिंक का इस्तेमाल कर सीधे प्रधानमंत्री को भी सुझाव भेज सकते हैं।

29 अगस्त 2021 को सुबह 11:00 बजे मन की बात कार्यक्रम सुनना न भूलें |

फिर से कायम कर देना
10569 सबमिशन दिखा रहा है
junu prasad
junu prasad 4 साल 10 महीने पहले
sir aazaadi ke oachattarwein Saal main bhi devnaagri lipi ko woh sthaan nahi milaa hai. uskaa pramaan hai ki aap ke kahe anusaar jab Maine kendiyaa vidyalayaa tamram aur kv pathaankot main Kuch likhaa toh mitaa diyaa gayaa.maine likhaa ki Humm k akshar ko bhaarat ki vibhinn lipiyonn mein kiss Tarah se likh sakte hain
AVVSSNV Prasad Rao
AVVSSNV Prasad Rao 4 साल 10 महीने पहले
Dear sir In mankibath you please advise/insist people to feel accountability in every act. At present this concept lacks in people. I am sure crores of people in nation will hear and they will obey with respect. People always will obey their beloved and trust worthy politician like you sir.
anna joseph
anna joseph 4 साल 10 महीने पहले
Prime minister Narendra Modi sir, I am a medical student studying in china since 2017.I am just one of many of the students who had to come back and is now unable to continue our medical education in the proper way. Please sir , my suggestion is that we would be given the chance to do our practical classes here in the hospitals and medical colleges of India so that we can get the same quality education as the students studying medicine in India itself. Pls consider this as a plea. Thankyou.
Chandra Prakash Sinha
Chandra Prakash Sinha 4 साल 10 महीने पहले
आदरणीय प्रधानमंत्री महोदय सादर प्रणाम। मैं पटना बिहार से हूं।मेरा सुझाव है कि कोविड के कारण हमारे कई लोग की जान चली गई है, कई निजी अस्पतालों द्वारा ईलाज के नाम पर मरीजों से मोटी राशि वसूली गई, जोकि मानवता के दृष्टिकोण से काफी निंदनीय कार्य है।मेरा अनुरोध है कि देश के सभी लोगों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य और शिक्षा देने पर विचार किया जा सकता है,इससे देश सुदृढ़ होगा।स्वास्थ्य और शिक्षा को व्यवसाय की श्रेणी से अलग करने पर भी विचार किया जा सकता है,इस कार्य में मात्र मानव सेवा करने वाले संस्था/लोगों को
pankaj tyagi
pankaj tyagi 4 साल 10 महीने पहले
माननीय प्रधानमंत्री जी चिकित्सा शिक्षा निशुल्क अथवा सस्ती होनी अति आवश्यक। इसके लिए केवल सरकारी मेडिकल कॉलेज ही होना एक मात्र आवश्यकता। प्राइवेट मेडिकल कॉलेज से करोड़ो खर्च करके जब कोई चिकित्सक बनेगा तो उससे समाज, मानवता व देश सेवा की अपेक्षा करना बेमानी। आपसे इस ओर ध्यान देने की अपेक्षा। 🙏 डॉ पंकज त्यागी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (होम्योपैथी) राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सा सेवाएं, उत्तर प्रदेश
bhanu pratap bhartiya
bhanu pratap bhartiya 4 साल 10 महीने पहले
परम आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी आपसे नम्र निवेदन है की संवाद को दो तरफा करने का प्रयास करें ताकि जन सामान्य की समस्याओं से आप रूबरू हो सके आशा है आप जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के द्वारा मीडिया से मुखातिब होंगे । प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार की प्रत्येक कमियों को जाहिर करने वाले मीडिया को प्राथमिकता देने की कृपा करें ताकि भावी योजनाओं को और बेहतर बनाया जा सके और लोक कल्याण हो सके । धन्यवाद