Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

29 जुलाई, 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के लिए अपने विचार साझा करें

आरंभ करने की तिथि :
Jul 09, 2018
अंतिम तिथि :
Jul 24, 2018
00:00 AM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

हमेशा की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपसे जुड़े महत्वपूर्ण ...

हमेशा की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपसे जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार आपके साथ साझा करेंगे। मन की बात कार्यक्रम के 46 वें संस्करण के संबंध में प्रधानमंत्री आपसे सुझाव आमंत्रित करते हैं, ताकि इस कार्यक्रम में आपके अनोखे विचार को शामिल किया जा सके।

आप अपने पसंदीदा विषयों, जिन पर आप चाहते हैं कि प्रधानमंत्री बात करें, उसके बारे में अपने सुझाव व विचार भेज सकते हैं।

आप अपने विचार इस खुले मंच पर साझा कर सकते हैं अथवा हमारे टॉल फ्री नंबर 1800-11-7800 डायल करके प्रधानमंत्री के लिए अपना सन्देश हिन्दी अथवा अंग्रेजी में रिकॉर्ड करा सकते हैं। आपके संदेशों में से कुछ संदेशों के चुनिंदा हिस्से को मन की बात में प्रसारित भी किया जा सकता है।

इसके अलावा आप 1922 पर मिस्ड कॉल देकर और एसएमएस में दिए लिंक पर जाकर सीधे प्रधानमंत्री को भी अपने सुझाव व विचार भेज सकते हैं।

29 जुलाई 2018 को प्रातः 11:00 बजे मन की बात कार्यक्रम सुनना ना भूलें।

फिर से कायम कर देना
1734 सबमिशन दिखा रहा है
dharmendra kumar pandey
dharmendra kumar pandey 7 साल 11 महीने पहले
आदरणीय श्रीमान जी, पहले की अपेक्षा बैंकों में काम अधिक होने से बैंक कर्मियों मे मानसिक तनाव बहुत ज्यादा है। बेरोजगारी के कारण मजबूरी में आज युवा बैंकिंग क्षेत्र में आ रहे हैं जबकि अब बैंकिंग क्षेत्र युवा बेरोजगारों के आकर्षण का क्षेत्र नहीं रहा। राजनीतिक दलों एवं सरकार की गलत नीतियों के कारण एन पी ए मे लगातार बढोत्तरी हो रही है। बैंक कर्मियों का सबसे बड़ा तनाव कर्ज वसूलने को लेकर है। बैंक इमानदारी से कर्ज लेने वालों को ऋण देते हैं जबकि ऋणी समय पर ऋण अदायगी नहीं करता। आभार।
dharmendra kumar pandey
dharmendra kumar pandey 7 साल 11 महीने पहले
आदरणीय श्रीमान जी, एक देश एक कर समय पर लिया गया सही कदम है। लेकिन जी एस टी के बाद भी गुड्स के मूल्य कम नहीं हुए। आभार।
smita pandey
smita pandey 7 साल 11 महीने पहले
I would like to draw your kind attention on an issue of gender-inequality. Sir, in any job form and government form and private forms of various services, there is always a column to mention "wife-of"....if a women get married to a male but there is no such column for male to mention "husband-of".....if they got marry to a women. If our constitution of India, treated male and female equally, then I have humble request to you to look into this point of inclusion. Thanking you.
ASHISH
ASHISH 7 साल 11 महीने पहले
आदरणीय माननीय प्रधानमंत्री जी, माननीय महोदय आपने मन की बात मे स्काउट गाइड के विषय पर चर्चा की थी। लेकिन स्काउट गाइड गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए महोदय हिन्दुस्तान के सभी शिक्षण संस्थानों में स्काउट गाइड के विषय को सम्मलित कर देना चाहिए। क्योंकि स्काउट गाइड ऐसी संस्था जो देश मे भाईचारा,देशभक्ति जैसे प्रशिक्षण दे सकती। मान्यता प्राप्त संस्था हिन्दुस्तान स्काउट गाइड जो देश बहुत अच्छे से कार्य कर रही है। साथ मै भारत स्काउट गाइड दोनों संस्था को यह कार्य दिया जाए। आपका बहुत आभार।
Shubham Goyal
Shubham Goyal 7 साल 11 महीने पहले
एक समस्या हैं प्रधानमंत्री जी आप ने पालीथिन पर रोक लगा दि हैं परंतु उसे गरीबो के रोजगार पर प्रभाव पडा लेकिन उसका कोई दुख नही पालीथिन पर रोक लगे तो पुर्ण रुप से लगे हैं बड़े उधोग एवं company के समानो को बेचने में जो पालीथिन उपयोग होती हैं उस पर भी रोक लगे जैसे सर्फ़ कि थैली दुध के पाउच पुर्ण रुप से इसे बंद किया जाना चाहिए गरिब इसे सह नहीं पायेगा अगर बड़े लोगों को छुट होगी तो धन्यवाद जय श्री महाँकाल :)
Inderjeet Singh
Inderjeet Singh 7 साल 11 महीने पहले
Maniniya Pradhan Mantri ji Main Gramin Chetra se Aata Hoon aur Hamare Yahan Gaon Mein Aaj Jal bharo Ki samasya Ek Vikraal Roop Leti Ja Rahi Hai jo swachh Bharat Abhiyan Mai Sabse Badi badhak Hai iss samasya ko Dekhte huye Humne prakritik Vidhi dwara Jal sadhan prakriya se Dusit Jal ko Sudh ker Pune upyog mein lane me safalta pai aayi hai aur Dusit Jal se prapet Jaivik apsiset ko khad ke Roop mein upyog karne mein safalta prapt Ki Hai or iss se Hum Jal Bachao Abhiyan ko bhi geti milegi
mygov_15322300371421601