Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

29 जुलाई, 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के लिए अपने विचार साझा करें

आरंभ करने की तिथि :
Jul 09, 2018
अंतिम तिथि :
Jul 24, 2018
00:00 AM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

हमेशा की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपसे जुड़े महत्वपूर्ण ...

हमेशा की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपसे जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार आपके साथ साझा करेंगे। मन की बात कार्यक्रम के 46 वें संस्करण के संबंध में प्रधानमंत्री आपसे सुझाव आमंत्रित करते हैं, ताकि इस कार्यक्रम में आपके अनोखे विचार को शामिल किया जा सके।

आप अपने पसंदीदा विषयों, जिन पर आप चाहते हैं कि प्रधानमंत्री बात करें, उसके बारे में अपने सुझाव व विचार भेज सकते हैं।

आप अपने विचार इस खुले मंच पर साझा कर सकते हैं अथवा हमारे टॉल फ्री नंबर 1800-11-7800 डायल करके प्रधानमंत्री के लिए अपना सन्देश हिन्दी अथवा अंग्रेजी में रिकॉर्ड करा सकते हैं। आपके संदेशों में से कुछ संदेशों के चुनिंदा हिस्से को मन की बात में प्रसारित भी किया जा सकता है।

इसके अलावा आप 1922 पर मिस्ड कॉल देकर और एसएमएस में दिए लिंक पर जाकर सीधे प्रधानमंत्री को भी अपने सुझाव व विचार भेज सकते हैं।

29 जुलाई 2018 को प्रातः 11:00 बजे मन की बात कार्यक्रम सुनना ना भूलें।

फिर से कायम कर देना
1734 सबमिशन दिखा रहा है
Saurabh Dua
Saurabh Dua 7 साल 11 महीने पहले
राजधानी दिल्ली में निर्विघ्‍न संचालित होने वाले - "टेन्ट-माफ़िया" के वास्तविक सरगनाओं / Kingpin की पहचान कर ली गई है। गुप्ता बंधु - अतुल, अजय और राजेश की रहनुमाई में ही यह #माफ़ियातंत्र पूरी दिल्ली में सक्रिय़ है, और स्थानीय प्रशासन की सांठ-गांठ की बदौलत सरकारी-जमीनों पर इनके बेधड़क 'कब्जे' भी हो रखे हैं। अब आप इन्हें 'ध्वस्त' करेंगे अथवा हम 'Suicide Bomber' की भूमिका अख़्‍तियार करें ?? #MannKiBaat, #PMonRadio, #AIR, #MyGov, #StateCapture
mygov_1532079796140949
Saurabh Dua
Saurabh Dua 7 साल 11 महीने पहले
"टेन्ट-माफ़िया" से संबद्ध - धार्मिक-समितियों, मित्र-मण्डलों, सेवा-मण्डलों ..आदि की व्यापक एवं निष्पक्ष जाँच करवाएं। समूचा उत्तर भारत ही इस #माफ़ियातंत्र की गिरफ़्त में है, और कई हज़ार एकड़ सरकारी-जमीनों पर ये #माफ़िया बेखौफ़ काबिज़ हैं ! बहुत बड़े पैमाने पर इनके "गोरखधंधे" जाऱी हैं। #StateCapture,#MannKiBaat, #PMonRadio, #AIR, #MyGov
mygov_1532079006140949
lalit Awasthi
lalit Awasthi 7 साल 11 महीने पहले
हमारा भारत विविधताओं से भरा है और घिरा है लेकिन मूल भूत आवश्यकताओं का परिवेश सबका एक ही हैलेकिन आवश्यकता से अधिक धन की चाहत मनुष्य की सोच को छोटा करती चली जाती है आर्थिक रूप से मनुष्य सक्षम और बडा नजर आता है उपभोग मे जीवन सिमट कर रह जाता है जो राष्ट्र धर्म का पालन करते है उनकी सोच कभी भी छोटी नहीं होती है
Jagmal singh panwar
Jagmal singh panwar 7 साल 11 महीने पहले
bests regards I want to ask you about the country's education policy. What is the reason that we are given negligible information about our ancestors like Maharishi Kanad Muni, Acharya Sushrut, Aryabhat, Charak, Kapil Muni. Is it the only Indian education policy to earn dollars by earning good marks? Will such education policy be made by India as a world guru?
Jagmal singh panwar
Jagmal singh panwar 7 साल 11 महीने पहले
प्रधानमंत्री जी सादर प्रणाम महोदय मैं देश का युवा हूँ। मैं आपसे देश की शिक्षा निति के बारे कुछ पूछना चाहता हु। क्या कारण है की महर्षि कणाद मुनि, आचार्य सुश्रुत, आर्यभट, चरक, कपिल मुनि जैसे हमारे पूर्वजो के बारे में हमे स्कूल में नगण्य जानकारी दी जाती है। क्या सिर्फ अच्छे अंक प्राप्त कर विदेश में डॉलर कमाना ही भारतीय शिक्षा निति है ? क्या ऐसी शिक्षा निति से भारत विश्व गुरु बनेगा ?
Milin Namdev
Milin Namdev 7 साल 11 महीने पहले
we live in bhopal clean city no1 .but here in kolar road area trees were cut down in 2011 now its dirts every where in here to many space in the middel of road but no trees some mini plants there can any one do plantation here now in rainy season. road dugdown daily for pipeline and mobile can it dugged for tree .lets make better its not shown good without tree in kolar road bhopal and truly icant say..............
Jagmal singh panwar
Jagmal singh panwar 7 साल 11 महीने पहले
और भी बहुत से पूर्वज है जिन्होंने देश दुनिया को बहुत कुछ सिखाया [ आर्यभट, चरक, कपिल मुनि,,,] लेकिन हमे उनके बारे नगण्य जानकारी दी गई, ऐसा क्यों ? क्या कारण है की हमे अपने ही इतिहास से दूर रखा गया ? क्या सिर्फ अच्छे अंक प्राप्त कर विदेश में डॉलर कमाना ही भारतीय शिक्षा निति है ?
Jagmal singh panwar
Jagmal singh panwar 7 साल 11 महीने पहले
२ आचार्य सुश्रुत शल्य चिकित्सा (Surgery) के पितामह। सुश्रुत ने 300 प्रकार की ऑपरेशन प्रक्रियाओं की खोज की। सुश्रुत ने कॉस्मेटिक सर्जरी में विशेष निपुणता हासिल कर ली थी। सुश्रुत नेत्र शल्य चिकित्सा भी करते थे। सुश्रुतसंहिता में मोतियाबिंद के ओपरेशन करने की विधि को विस्तार से बताया गया है। उन्हें शल्य क्रिया द्वारा प्रसव कराने का भी ज्ञान था। सुश्रुत को टूटी हुई हड्डियों का पता लगाने और उनको जोडऩे में विशेषज्ञता प्राप्त थी।