AjitRanjan
2 साल 7 महीने पहले
आदरनीय प्रधानमंत्रीजी,
🙏🙏🏼
आपके अथक परिश्रम से भारत अपनी पहचान दुनिया के मानचित्र पर अंकित कर रहा है।तथापि अभी बहुत कुछ किया जाना है। स्वास्थ्य, शिक्षा एवम पर्यावरण संरक्षण यह अहम विषय है। इस पर आपका ध्यान भी है। फिर भी मैं बड़ी विनम्रता के साथ निवेदन करना चाहता हूं कि प्राथमिक शिक्षा एवम उच्च शिक्षा में अभी काफी सुधार की आवश्यकता है।
भारत के कोई भी विश्व विद्यालय दुनिया के 100 में नही है। 135 करोड़ जनसंख्या वाली देश के लिए यह शर्म की बात है। दुनिया को शिक्षा का मतलब भारत ने समझाया। लेकिन भारत ही इस दौर में पिछड़ गया। पूर्ववर्ती सरकार ने सिर्फ खानापूर्ति किया है। आप भारत के विश्वकर्मा हैं। आशा है आपका ध्यान इस और होगा और आशीर्वाद मिलेगा।
आज विश्व बाल दिवस है। बालक को खेलने एवम पढ़ने का सामान अवसर मिलना चाहिए। विद्यालय स्तर पर सरकारी एवम गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में खेल खेल में पढ़ाई तथा learning by doing की व्यवस्था होनी चाहिए। बड़े शहरों में बच्चे घरों में कैद रहते है। उन्हें खेलने के लिए मैदान चाहिए। स्वच्छ हवा ,पानी चाहिए ताकि उनका विकास अच्छी तरह हो सके।
पसंद
(8)
नापसन्द
(0)
जवाब दो
स्पैम की रिपोर्ट करें
