Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

#ItsMyDuty- मौलिक कर्तव्यों पर अपनी कहानियां साझा करें

आरंभ करने की तिथि :
Mar 12, 2020
अंतिम तिथि :
Nov 26, 2020
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

11 मौलिक कर्तव्यों पर आधारित अपनी कहानियां, वीडियो और आइडिया भेजें! ...

11 मौलिक कर्तव्यों पर आधारित अपनी कहानियां, वीडियो और आइडिया भेजें!

इस वर्ष 26 नवंबर, 2019 को भारतीय संविधान को अपनाने की 70 वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारत सरकार ने भारतीय संविधान के अध्याय IV-A (अनुच्छेद 51A) में वर्णित मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए एक अभियान की शुरुआत की है।

मौलिक कर्तव्य सभी नागरिकों के लिए दिशा-निर्देश हैं। मौलिक कर्तव्यों के कार्यान्वयन की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक पर है। यद्यपि इसे कानूनी रूप से लागू नहीं किया जा सकता है, फिर भी इनका अनुपालन बेहद महत्वपूर्ण व अनिवार्य है। क्योंकि एक व्यक्ति के लिए जो कर्तव्य है वह किसी अन्य व्यक्ति का अधिकार है।

इन मौलिक कर्तव्यों का पालन करके और इसे मजबूत बना कर, हम, एक नागरिक के तौर पर अपने देश और अन्य नागरिकों के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरा करने में एक सकारात्मक और प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं और विश्व में अपने देश का नाम रौशन कर सकते हैं। न्याय विभाग के सहयोग से

MyGov आपको 11 मौलिक कर्तव्यों पर अपनी कहानियों, वीडियो या आइडिया साझा करने के लिए आमंत्रित करता है।
a. संविधान का पालन करें और उसके आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्र ध्वज और राष्ट्रगान का आदर करें।
b. स्वतंत्रता के लिए हमारे राष्ट्रीय आंदोलन को प्रेरित करने वाले उच्च आदर्शों को हृदय में संजोए रखें और उनका पालन करें।
c. भारत की प्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा करे और उसे अक्षुण्ण रखें।
d. देश की रक्षा करे और आह्वान किए जाने पर राष्ट्र की सेवा करें।
e. भारत के सभी लोगों में समरसता और समान भ्रातृत्व की भावना का निर्माण करे जो धर्म, भाषा और प्रदेश या वर्ग पर आधारित सभी भेदभाव से परे हो, ऐसी प्रथाओं का त्याग करे जो स्त्रियों के सम्मान के विरुद्ध है।
f. हमारी सामासिक संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का महत्व समझे और उसका परिरक्षण करें।
g. प्राकृतिक पर्यावरण की, जिसके अंतर्गत वन, झील, नदी और वन्य जीव हैं, रक्षा करें और उसका संवर्धन करे तथा प्राणी मात्र के प्रति दया भाव रखें।
h.वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मानववाद और ज्ञानार्जन तथा सुधार की भावना का विकास करें।
i. सार्वजनिक संपत्ति को सुरक्षित रखें और हिंसा से दूर रहें।
j. व्यक्तिगत और सामूहिक गतिविधियों के सभी क्षेत्रों में उत्कर्ष की ओर बढ़ने का सतत प्रयास करे, जिससे राष्ट्र निरंतर बढ़ते हुए प्रयत्न और उपलब्धि की नई उंचाइयों को छू ले।
k. यदि माता-पिता या संरक्षक हैं, छह वर्ष से चौदह वर्ष तक की आयु वाले अपने, यथास्थिति, बालक या प्रतिपाल्य के लिए शिक्षा के अवसर प्रदान करें।

तकनीकी पैमाने:
आप निम्न प्रारुपों में अपनी प्रविष्टियाँ साझा कर सकते हैं:
• जेपीजी / जेपीईजी
• पीडीएफ
• यूट्यूब यूआरएल

जमा करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2020 है।

फिर से कायम कर देना
53462 सबमिशन दिखा रहा है
Kamal dev
Kamal dev 5 साल 7 महीने पहले
गर्व है मुझे भारतीय होने पर मैं एक भारतीय होने के नाते अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी ईमानदारी व निष्ठा से करूंगा कोशिश होगी कि किसी गरीब की मदद करूं जय हिंद वंदे मातरम
RISHIDEV ARYA
RISHIDEV ARYA 5 साल 7 महीने पहले
'लगे रहो मुन्ना भाई' Title Song संस्कृत में Fundamental Duty 6- To Value And Preserve The Rich Heritage Of Our Composite Culture पीढ़ियों से चली आ रही अपनी पारम्परिक सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखना हमारा कर्तव्य है। हमारी देववाणी संस्कृत भी ऐसी ही एक विरासत है। संस्कृत के प्रति रूचि को बढ़ाने के लिये मैंने लोकप्रिय हिन्दी फ़िल्मी गीतों के संस्कृत रूपान्तरण का एक प्रयास किया है।
RISHIDEV ARYA
RISHIDEV ARYA 5 साल 7 महीने पहले
Fundamental Duty 6- To Value And Preserve The Rich Heritage Of Our Composite Culture पीढ़ियों से चली आ रही अपनी पारम्परिक सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखना हमारा कर्तव्य है। हमारी देववाणी संस्कृत भी ऐसी ही एक विरासत है। संस्कृत के प्रति रूचि को बढ़ाने के लिये मैंने लोकप्रिय हिन्दी फ़िल्मी गीतों के संस्कृत रूपान्तरण का एक प्रयास किया है। हिन्दी गीतों के संस्कृत रूपान्तरण का एक वीडियो यहाँ साझा कर रहा हूँ।
RISHIDEV ARYA
RISHIDEV ARYA 5 साल 7 महीने पहले
Fundamental Duty 3- To Uphold And Protect The Sovereignty, Unity and Integrity of India देश की सम्प्रभुता को बनाये रखना हमारा कर्तव्य है। इसलिये कभी अपने मुँह से कोई ऐसी बात न निकलने पाये, जिससे किसी समुदाय की अथवा किसी की धार्मिक भावना आहत होती हों।
RISHIDEV ARYA
RISHIDEV ARYA 5 साल 7 महीने पहले
Fundamental Duty 1- To Abide By The Constitution आज़ादी के बाद हमारे देश में कानून का राज है। दूसरे शब्दों में कह सकते हैं कि अब किसी के बाप का राज नहीं है। यह बात हमें स्वयं भी समझनी चाहिए, और उन लोगों को भी समझानी चाहिये जिन्हें संविधान, स्वतन्त्रता, न्याय इत्यादि शब्दों की समझ नहीं है। प्रत्येक देशवासी को यह बात समझनी चाहिये कि अब देशमे संविधान का शासन है। यह संविधान तत्कालीन भारतवासियों की सर्वसम्मति से पारित हुआ था। इसलिये सभी को संविधान का सम्मान करना चाहिये।
Rohit
Rohit 5 साल 7 महीने पहले
Fellow citizens, Please do not stare tourists when they visit our country. Just imagine you in their situation. How would you feel? Also help the tourists both male and female. Especially, female tourists have to be treated nicely, always make them feel safe and please do not stare at them. Always remember Athiti devo bhava
Antony Jos
Antony Jos 5 साल 7 महीने पहले
സർ നമ്മുടെ രാജ്യം കൊറോണ എന്ന മഹാമാ രിയുടെ സംഹാര താണ്ഡവത്തെ തുടർന്ന് വ്യവസായികമായും സാമ്പത്തികമായും തകർന്നടിഞ്ഞു ഈ സാഹചര്യത്തിൽ അടുത്ത മൂന്നു വർഷത്തേക്ക് ഹർത്താൽ/ബന്ദു/പണിമുടക്ക്/ ഇവയെല്ലാം പൂർണ്ണമായും നിരോധിക്കേണ്ടതാണ് നമ്മുടെ രാജ്യം ഒരുവിധം പുരോഗതിയിലേക്ക് കര കയറിക്കൊണ്ടിരിക്കുന്ന സാഹചര്യം മനസിലാക്കി എല്ലാ തൊഴിലാളി സംഘ്ടനകളും ആത്മസംയനം പാലിച്ചു കൊണ്ട് ഈ പണി മുടക്കിൽ നിന്നും പിന്മാറേണ്ടതാണ് ഈ സാഹചര്യത്തെ നമ്മുടെ പരമോന്നത നീതി പീഠം പരിഗണിച്ചു ഉചിതമായ നടപടികൾ സ്വീകരിക്കണം