Shivam Kumar
2 महीने 3 सप्ताह पहले
माननीय प्रधानमंत्री जी, नमस्कार।
मैं आपका ध्यान एक महत्वपूर्ण समस्या की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ। वर्तमान में “एक परिवार, एक LPG कनेक्शन” का नियम लागू है, जिसके कारण कई वास्तविक जरूरतमंद लोगों को उज्ज्वला योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
मैंने इस विषय पर संबंधित विभाग को एक शिकायत भेजी थी, जिसके उत्तर में भी यही बताया गया कि पहले से कनेक्शन होने के कारण नया कनेक्शन नहीं दिया जा सकता (उत्तर संलग्न है)।
विशेष रूप से ऐसे मामलों में, जहाँ महिला विधवा हो चुकी है और परिवार की परिस्थितियाँ पूरी तरह बदल चुकी हैं, वहाँ भी पहले से कनेक्शन दर्ज होने के कारण नया कनेक्शन नहीं दिया जाता। इससे ऐसी महिलाओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
मेरा विनम्र सुझाव है कि विधवा जैसे विशेष मामलों में इस नियम में आवश्यक लचीलापन लाया जाए, ताकि उन्हें उज्ज्वला योजना का लाभ मिल सके और योजना का वास्तविक उद्देश्य पूरा हो।
धन्यवाद।
शिवम कुमार
mygov_177452741855525571.pdf
पसंद
(2)
नापसन्द
(0)
जवाब दो
स्पैम की रिपोर्ट करें