Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

विसाका -वित्तीय साक्षरता अभियान (डिजिटल वित्तीय साक्षरता अभियान) पर श्री प्रकाश जावडेकर के साथ माईगोव टॉक

जैसे-जैसे हम नकदी-निर्भर अर्थव्यवस्था से नकदी-रहित अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ते हैं, हम बेहतर सामाजिक बराबरी, उच्च राजस्व संग्रह के माध्यम से विकास कार्य के लिए अधिक संसाधनों की उपलब्धता, नकली मुद्रा के उन्मूलन, अवैध लेनदेन में कमी और काले धन पर रोक की उम्मीद करते हैं।

`वित्तीय साक्षरता अभियान ' का मकसद, उच्चतर शिक्षा संस्थानों के युवाओं / छात्रों को सक्रिय रूप से साथ मिलाना और धनराशि हस्तांतरण के लिए डिजिटली रूप से सक्षम नकद रहित आर्थिक प्रणाली का उपयोग करने के लिए सभी प्रदाताओं और प्राप्तकर्ताओं को प्रोत्साहित और प्रेरित करना है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय देश में उच्च शिक्षा संस्थानों, और छात्रों को इस परिवर्तनकारी बदलाव के अग्रणी बनकर कार्य करता देखता है। मंत्रालय का लक्ष्य छात्रों, शिक्षकों को अपने परिसरों और आसपास के समुदायों में विक्रेताओं, दुकानदारों और अन्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के लिए स्वयंसेवकों के रूप में साथ मिलाना है।

माननीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर 23 दिसंबर 2016 को 5.00 बजे से 6.00 बजे तक लाइव टॉक में विसाका पर अपने विचार साझा करेंगे। अपने प्रश्न पूछकर और अपने विचारों और सुझावों को साझा करके इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए विसाका में शामिल हों।
यहां क्लिक करें: https://www.facebook.com/Vittiya-Saksharta-Abhiyan-1345221665541324/ और फेसबुक पर Visaka को फॉलो करें

स्वैच्छिक सेवा देने के लिए यहां क्लिक करें और अधिक जानें: http://mhrd.gov.in/visaka/

इस बात के लिए टिप्पणियाँ बंद हो गईं।
फिर से कायम कर देना
25 सबमिशन दिखा रहा है
Trilok Mehta
Trilok Mehta 9 साल 5 महीने पहले
आदरणीय प्रधान मंत्री, श्री नरेंद्र मोदी, सविनय निवेदन है कि कृपया हर पचास हजार रूपये से ज्यादा कि ख़रीददारी पर आधार कार्ड / पैन जरूरी कर दिया जाय, पति पत्नी का आधार नंबर तथा पैन आपस मे लिंक होना चाहिए. जिससे सरकारी अनुदान या सब्सिडी का दुरूपयोग न होने पाए. आज कई ऐसे लोग है जिनकी आय लाखो रूपये है फिर भी उनके बच्चे पब्लिक स्कूलों मे EWS कैटेगरी मे पढ़ते है, उनके BPL कार्ड बने है, जिससे सरकारी अनुदानों का दुरूपयोग हो रहा है. cont.
RITESH KUMAR RAVINDRA
RITESH KUMAR RAVINDRA 9 साल 5 महीने पहले
चलो लाएँ तकनीक की बहार , अजी सुनते हो ! भारत सरकार ? न हो कभी शिक्षा की हार ,फिर कैसे पैदा हो बेरोजगार ? लोकतन्त्र मे पारदर्शिता और जनभागीदारी ही हो हथियार भारतीय विविधता और पर्यटन से ,भारत दर्शन का हो नवाचार
santosh kumar
santosh kumar 9 साल 5 महीने पहले
माननीय मानव संसाधन एंव शिक्षा मंत्री महोदय जी प्रथामिक विद्यालयों मे भी स्कालरशिप कि राशि बैक खातो मे भेजी जाए साथ ही प्रथामिक विद्यालयों मे कम्प्यूटर शिक्षा का प्रबंध तथा विद्यालय कि सारी प्रकिया आनलाइन हो और वाइ फाई का भी प्रबंध हो शिक्षा का स्तर उठाया जाए और आधुनिकता के साथ जोड़ा जाए साथ ही यह प्रकिया देश के अंतिम विद्यालय तक हो ताकि हम सम्रग विकास कर सके। आध्यपकों को शिक्षा के डीजिटल माध्यम को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए और प्रशिक्षित किया जाए।
Abhishek Pareek
Abhishek Pareek 9 साल 5 महीने पहले
आदरणीय मंत्री महोदय जी नमस्कार। #VISAKA के सम्बन्ध मे कहना चाहता हू कि सभी शिक्षण संस्थानों में #GocashlessGoDigital भारत के सपने को साकार करने के लिये POS, UPIA BANK APP सहित सभी तरीकों को लेनदेन हेतु अनिवार्य करना होगा ताकि युवा स्वयं कैशलेस होगें व अन्यों को भी प्रोत्साहित करेंगे। आशा करता हू कि आप इस और प्रयास करेंगे । धन्यवाद। आपका अभिषेक पारीक श्री प्राग्य महाविद्यालय बिजयनगर अजमेर राजस्थान।
Abhishek Pareek
Abhishek Pareek 9 साल 5 महीने पहले
आदरणीय मंत्री महोदय जी नमस्कार। #VISAKA के सम्बन्ध मे कहना चाहता हू कि सभी शिक्षण संस्थानों में #GocashlessGoDigital भारत के सपने को साकार करने के लिये POS, UPIA BANK APP सहित सभी तरीकों को लेनदेन हेतु अनिवार्य करना होगा ताकि युवा स्वयं कैशलेस होगें व अन्यों को भी प्रोत्साहित करेंगे। आशा करता हू कि आप इस और प्रयास करेंगे । धन्यवाद। आपका अभिषेक पारीक श्री प्राग्य महाविद्यालय बिजयनगर अजमेर राजस्थान।
  •