DEEPKUMAR SHUKLA
5 साल 8 महीने पहले
कोविड-१९ के चलते देश के लगभग तीन करोड़ लोक कलाकार आज बदतर जीवन जीने के लिए विवश हैं| सरकार को इस सन्दर्भ पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए| यहाँ यह भी बताना आवश्यक है कि लोक कलाकार कला के साधक होते हैं और अपनी कला धर्मिता के सहारे ही जीवन यापन करना पसन्द करते हैं| भिक्षा रूप में मिली कोई भी सहायता उन्हें स्वीकार नहीं होती है| सरकार को अनलॉक की नियमावली ऐसी बनानी चाहिए कि लोक कलाओं को समाज में पर्याप्त अवसर मिल सके|
पसंद
(9)
नापसन्द
(1)
जवाब दो
स्पैम की रिपोर्ट करें