BajrangSingh
1 year 7 महीने पहले
श्रीमान प्रधानमंत्री महोदय, प्रणाम मैं पिछले चार वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अलग अलग तरीके अपनाकर लाखों लोगों तक पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाया है कभी पर्यावरण संरक्षण यात्रा निकाल कर तो कभी खाटूश्यामजी मैले मे जाकर श्रद्धालुओं को संदेश लिखे हुए जुट के कैरी बैग देकर सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्परिणाम के बारे मे बताया है। श्रीमान मेरे जिले में लाखों पेड़ दीमक की चपेट में आ चुके हैं उनमें से हजारों पेड़ सूख चुके हैं और लाखों की संख्या मे सूखने की ओर अग्रसर हैं, जो बचे हुए पैड हैं,उन पर मैं गौमूत्र और गाय के गोबर से कीटनाशक बनाकर समय समय पर स्प्रे कर दीमक से बचाने का काम कर रहा हूँ ताकि आने वाले दिनों में क्षेत्र में पर्यावरण संबंधी समस्याओं से बचा जा सके।इस प्रकार मैंने हजारों बड़े पेड़ो को दीमक के प्रकोप से बचाया है।तथा हाल ही में मैंने क्षेत्र के लोगों को जल बचाने का संदेश देते हुए अपने खर्चे पर 300 वर्ष पुरानी बावड़ी की साफ सफाई करवाई है।मेरे इस कार्य की मन की बात कार्यक्रम मे चर्चा करें ताकि आमजन प्रेरित हो
प्रार्थी
बजरंग सिंह,गांव -रानीपुरा,तह.-खंडेला,जिला -सीकर(राज.)
mygov_1729832577126774891.pdf
पसंद
(3)
नापसन्द
(0)
जवाब दो
स्पैम की रिपोर्ट करें