BajrangSingh
11 महीने 1 week पहले
माननीय प्रधानमंत्री महोदय, प्रणाम मैं पिछले पांच वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रहा हूँ। मेरे जिले में हजारों बड़े पेड़ो को दीमक ने नष्ट कर दिया है और लाखों की संख्या मे पेड़ दीमक के वजह से सूखने की ओर अग्रसर हैं, जो बचे हुए पैड हैं,उन पर मैं घर पर ही गौमूत्र और गाय की छाछ से कीटनाशक बनाकर समय समय पर स्प्रे कर दीमक से बचाने का कार्य कर रहा हूँ।इस प्रकार मैंने हजारों बड़े पेड़ो को बचाया है। और हालही मे मैं मेरे दो दोस्तों को साथ लेकर गांव मे व बाजार मे मकानों की छत या दीवार मे जो पीपल व बरगद के पेड़ उगे हुए है उनको वहां से हटाकर गौचर भूमि या सार्वजनिक जगह पर लगा रहा हूं क्योंकि मकानों की छतों पर उगने से या तो छत खराब हो जाती है या फिर उन पौधों को नष्ट कर दिया जाता है।इस प्रकार से उगे हुए पौधों की जानकारी लेकर हम इस वर्षा ऋतु मे कम से कम 200 पीपल व बरगद के पौधे लगाकर उनको पेड़ बनाने का संकल्प लिया है इसके लिए गांव के लोगों से अपील कर रहा हूं कि वो भी अपने घर पर किसी भी शुभ कार्य के आयोजन पर एक पौधा लगाऐं।
*बजरंग सिंह,गांव-रानीपुरा,तहसील-खंडेला,जिला-सीकर(राज)मो.9887768423
mygov_1753252828126774891.pdf
पसंद
(3)
नापसन्द
(0)
जवाब दो
स्पैम की रिपोर्ट करें