Manoj Kumar
10 महीने 1 week पहले
प्रिय प्रधानमंत्री जी, मेरा नाम मनोज कुमार है और मैं चंडीगढ़ का निवासी हूँ और उससे पहले मैं भारतवासी हूँ। एक भारतवासी होने के साथ मेरी कुछ ज़िम्मेदारियाँ है जो मैं आपके मंच से मेरे सभी भारतीय मित्र, भाइयों और बहनों के साथ साँझा करना चाहता हूँ।
आज हमारा भारत डिजिटल भारत की तरफ़ अग्रसित है जहाँ पर हम नई से नई तकनीक का खुली बाहों के साथ स्वागत कर रहे हैं। लेकिन क्या ये सारी तकनीक हमारे लिए सुरक्षित है? एक आम भारतीय के लिए ये सवाल आज भी खड़ा है।
मुफ़्त सोशल मीडिया के इस्तेमाल के नाम पर आज हम अपने विचार, अपनी काबलियत को अपने सभी भारतीय भाइयों, बहनों के साथ साँझा कर रहे हैं लेकिन क्या ये सोशल मीडिया का इस्तेमाल मुफ़्त है? बिलकुल नहीं, क्योंकि इंटरनेट पर जो भी वीडियो दिखाया जाता है वो अनसेंसर्ड होता है जिससे हमारा भाईचारा, हमारी संस्कृति आहत हो रही है और इसमें सबसे बड़ा जो ख़तरा है वो है- हमारी प्राइवेसी। इन सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए मैंने भारत का अपना स्वदेशी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म बनाया है जिसका नाम है रैडीगॉन डॉट कॉम।
mygov_1756228511130771411.pdf
पसंद
(1)
नापसन्द
(0)
जवाब दो
स्पैम की रिपोर्ट करें