Amit Anand
6 महीने 2 सप्ताह पहले
आदरणीय प्रधानमंत्री जी, प्रणाम।
मैं अमित आनन्द, महिषी, जिला सहरसा, बिहार और सम्प्रति ऋषिकेश में प्रवास करता हूं। आपको कोटिश: साधुवाद राष्ट्र को एक अलग राह पर अग्रसर करने में सतत प्रयत्नशील रहने के लिए साथ ही मन की बात, रेडियो प्रसारण से सुदूर देश के किसी भी कोने रहने वाले की स्वर बल देने के लिए।
श्रीमान प्रधानमंत्री जी, आपका ध्यानाकर्षण अपने गांव महिषी के बारे में कराना चाहता हूं। महिषी का पुरातन नाम माहिष्मति था। यही गांव महिषी दार्शनिक, मीमांसक पंडित मंडन मिश्र और उनकी विदुषी भारती का जन्मस्थान जिन्होंने इतिहास में दर्ज शास्त्रार्थ में आदि शंकराचार्य से भाग लिया था। अपने उद्बोधन में आपने भी कई बार ज़िक्र किया और आपके आधिकारिक PMO वेबसाइट पर दर्ज है। पंडित मंडन मिश्र के नाम पर अभी भी मंडन धाम अवस्थित है जो सिद्धपीठ श्री उग्रतारा स्थान के पास ही अवस्थित है।
प्रधानमंत्री जी, आपसे विनम्र निवेदन है कि आप नूतन वर्ष में महिषी आने की कृपा करें और साथ ही दर्शन शास्त्र के प्रकांड विद्वान के नाम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक शोध केंद्र पर इस क्षेत्र को एक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करें
पसंद
(2)
नापसन्द
(0)
जवाब दो
स्पैम की रिपोर्ट करें