Nilesh Priyadarshi
3 साल 4 महीने पहले
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री ,
आपके आत्मनिर्भर भारत बनाने के आह्वान से प्रेरित होकर हमने कारीगर क्लिनिक शुरू किया हे। यह ग्रामीण भारत का पहला बिज़नेस क्लिनिक हे। जैसे हमारा हेल्थ ख़राब होता हे और हम क्लिनिक पर जाते हे और डॉक्टर डायग्नोसिस करके दवाई देते हे , ठीक उसी तरह हम कारीगरों का बिज़नेस हेल्थ चेक-आप करते हे। उनकी समस्याएं ढूंढते हे जिसके कारन वो आगे बढ़ने में असमर्थ हे। उनकी समस्या का समाधान करते हे और उनकी क्रिएटिव कैपेसिटी बिल्ड करते हे ताकि वो अपने गांव से ही अपना छोटा बिज़नेस चला पाए। १०० किमी की रेडियस में लोकल कारीगर, लोकल कला, लोकल रॉ मटेरियल और रिसोर्सेज का उपयोग करके एक हेल्थी लोकल इकॉनमी कैसे डेवेलोप करे उसके ऊपर हम काम करते हे । हम उनके नाम के ही ब्रांड डेवेलोप करते हे और उनको इतना सक्षम बनाते हे की वो न सिर्फ अपना रोजगार पैदा करे पर कम से कम गांव के १०० लोगो के लिए रोजगार पैदा करे। ये कार्य करने के पीछे हमारा उद्देश्य हे की भारत का हर कारीगर आत्मनिर्भर बने, और किसी को भी रोजगार के लिए अपना गांव छोड़ना न पड़े।
पसंद
(7)
नापसन्द
(0)
जवाब दो
स्पैम की रिपोर्ट करें