Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (बीएएस)के लिए एक उपयुक्त प्रतीक चिन्ह बनाने और प्रचार वाक्य सुझाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता

Design a Suitable Logo and Tagline contest for Biometric Attendance System (BAS)
आरंभ करने की तिथि :
Sep 28, 2014
अंतिम तिथि :
Oct 15, 2014
18:30 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

भारत सरकार के संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत ...

भारत सरकार के संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (डीईआईटीव्हाई) द्वारा बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली के लिए उपयुक्त प्रतीक चिन्ह बनाने और प्रचार वाक्य सुझाने के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

भारत सरकार के "डिजिटल भारत" कार्यक्रम के अंतर्गत दिल्ली में स्थित सभी केंद्रीय सरकार के कार्यालयों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (बीएएस) को लागू करने का निर्णय लिया गया है। प्रस्तावित प्रणाली के अंतर्गत कर्मचारियों को अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए पहचान हेतु उनके बायोमेट्रिक (उंगलियों के निशान/ आँख की पुतली द्वारा पहचान) प्रदान करने होंगे जिसे यूआईडीएआई डाटा केंद्र में कर्मचारी की आधार संख्या में उपलब्ध बायोमेट्रिक से मिला कर देखा जाएगा और उसे ऑनलाइन प्रमाणित किया जाएगा। डीईआईटीव्हाई को बायोमेट्रिक उपस्थिति परियोजना के प्रभावी कार्यान्वयन की ज़िम्मेदारी दी गई है।

बायोमेट्रिक उपस्थिति परियोजना के कार्यान्वयन की वर्तमान स्थिति के बारे में अधिक जानकारी attendance.gov.in से प्राप्त करें।

सूचना प्रौद्योगिकी विभाग “मेरी सरकार” के माध्यम से बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (बीएएस) के लिए एक उपयुक्त प्रतीक चिन्ह बनाने और प्रचार वाक्य सुझाने के लिए लोगों को आमंत्रित करता है।

प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर, 2014 है।

विजेता प्रविष्टि को 25,000 /- रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

तकनीकी प्राचल और मूल्यांकन मानदंडों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

कार्य के मॉडरेटर:

आनंद स्वरुप श्रीवास्तव
इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग
ई-मेल: anands@gov.in

ए.के.सिन्हा
इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग
ई-मेल: : k.sinha@gov.in

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
4137
कुल
1524
स्वीकृत
2613
समीक्षाधीन
फिर से कायम कर देना
1524 सबमिशन दिखा रहा है
Himanshu Gupta
Himanshu Gupta 11 साल 8 महीने पहले
Fingerprint in the background represents AADHAR based verification, 12 figures holding hands represent the users using the BAS together and also 12 hours in the clock, the tick sign represents the hands of a clock signifying punctuality and successful marking of attendance. TAGLINE: 1. आधार मेरी पहचान , मेरी उपस्थिति का प्रमाण 2. समय पर उपस्थिति , राष्ट्र की प्रगति
1bf21d436202b78e76ed1cfad394d961
KAPIL KUMAR
KAPIL KUMAR 11 साल 8 महीने पहले
Tagline---- UNIIQUE INDIAN, UNIVERSAL IDENTITY LOGO description---letter 'I' in the Inverted U shows starting letters of 4 words of tagline i.e. U--Unique, I--INDIAN. Also U stands for YOU & i for ME.. HISTORICAL & CULTURAL value of LOGO--- Logo shows the INDIA GATE with inverted U... Furthermore, i in the inverted U is symbolic representation of FOREFINGER in the BAS..marking the attendance of indian.
9bda0592de3b2b08ab0ea22322809dfd
Himanshu Gupta
Himanshu Gupta 11 साल 8 महीने पहले
Circular fingerprint in middle represents AADHAR based verification, 4 figures holding hands represent the users using the Biometric Attendance System together, the tick sign represents the hands of a clock signifying punctuality and successful marking of attendance. TAGLINE : 1. भारत सरकार - समय पर, सेवा में 2. आधार मेरी पहचान , समय का पालन मेरा कर्तव्य
dcf224a0cc48fcd5bb6934f268519efe