Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

“बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना के एसएमएस अभियान हेतु विषयवस्तु सुझाने के लिए प्रतियोगिता

आरंभ करने की तिथि :
Nov 11, 2014
अंतिम तिथि :
Nov 30, 2014
18:30 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय अपनी “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना के ...

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय अपनी “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना के एसएमएस अभियान हेतु ऐसी विषयवस्तु सुझाने के लिए आपको आमंत्रित करता है जो लोगों को घटते बाल लिंगानुपात, लड़कियों को बचाने एवं महत्व देने, उनको शिक्षित करने एवं उनके सशक्तींकरण के बारे में जागरूक बना सके।

इस योजना का उद्देश्या बाल लिंगानुपात में सुधार लाने, बालिका के महत्व‍ और उनके सशक्तिकरण में शिक्षा के महत्व को समझाने के लिए समन्वित और संमिलित प्रयास करना है। “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे अभियान न केवल घटते बाल लिंगानुपात जैसी गंभीर विषयों पर आम जनता का ध्या न आकर्षित करते हैं अपितु शिक्षा प्रदान कर बेटियों को सशक्त् बनाने के लिए भी उनको प्रेरित करते हैं और उनकी सोच में परिवर्तन लाते हैं। यह उम्मीिद है कि इसके परिणामस्व रूप लड़कियों की जन्म दर में वृद्धि होगी, लड़की और लड़के में भेदभाव न करते हुए उनका भी प्यार से पालन-पोषण किया जाएगा, उन्हें भी शिक्षा का अधिकार होगा, उन्हें सामान अधिकार एवं अवसर प्राप्त होंगे जो उन्हें देश का सशक्ता नागरिक बनाएँगे।

विजेता एसएमएस का प्रयोग “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान में किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्या बेटियों को महत्व, देना और उनके सशक्तिकरण में शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है।

प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2014 है।

6 विजेता प्रविष्टियों को रु. 5000/- का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

नियम एवं शर्तों, तकनीकी प्राचल एवं मूल्‍यांकन के मापदंडों के बारे में अधिक जानकारी यहाँ से प्राप्त करें।

कार्य के मॉडरेटर

बर्नाली दास
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
ई-मेल: pmubbbp@gmail.com

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
1993
कुल
1943
स्वीकृत
50
समीक्षाधीन
फिर से कायम कर देना
1943 सबमिशन दिखा रहा है
puja gaur
puja gaur 11 साल 7 महीने पहले
गुण जिसमे अपार फिर किस बात से वो नही अपनाई जाती प्रथम बिज ग्यान का शिशु मे बोती जल सी कही भी घूलमिल जाती जिस लक्ष्मी को पूजा मे मागा उसके आने से घबराते हो
Gaurang Pathak
Gaurang Pathak 11 साल 7 महीने पहले
Message should be like this format: BETI BACHAO BETI PADAI: THIS IS A MESSAGE CAMPAIGN FROM THE GOVERNMENT WHO WANT YOUR SUPPORT TO IMPROVE THE DIGNITY OF WOMEN IN OUR COUNTRY. IF YOU WANT TO SUPPORT REPLY "YES". AND IF YOU DON'T WANT TO SUPPORT DON'T REPLY ANYTHING. YOUR SUPPORT WILL BE COUNTABLE.
Gautam Pal
Gautam Pal 11 साल 7 महीने पहले
Girls Don't Cry. They don't need to. Because they are strong, resilient, kind, compassionate, ziddi, loveable, supportive, spirited, valiant, friendly, caring, brainy, skillful, multi-tasker, motivator...They have wings to take your family to the peak of glory. They need education only, for their papa doesn't cry in regrets.
RAJ KUMAR SONI
RAJ KUMAR SONI 11 साल 7 महीने पहले
"बेटी हमारी चाँद से प्यारी" एक प्रचार वाक्य की तरह उपयोग कर सकते है, इसमें बेटी विरोधि सम्बंधित सभी पहलुओं पर तीखी प्रतिक्रिया स्पष्ट है |