Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

“बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना के एसएमएस अभियान हेतु विषयवस्तु सुझाने के लिए प्रतियोगिता

आरंभ करने की तिथि :
Nov 11, 2014
अंतिम तिथि :
Nov 30, 2014
18:30 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय अपनी “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना के ...

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय अपनी “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना के एसएमएस अभियान हेतु ऐसी विषयवस्तु सुझाने के लिए आपको आमंत्रित करता है जो लोगों को घटते बाल लिंगानुपात, लड़कियों को बचाने एवं महत्व देने, उनको शिक्षित करने एवं उनके सशक्तींकरण के बारे में जागरूक बना सके।

इस योजना का उद्देश्या बाल लिंगानुपात में सुधार लाने, बालिका के महत्व‍ और उनके सशक्तिकरण में शिक्षा के महत्व को समझाने के लिए समन्वित और संमिलित प्रयास करना है। “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे अभियान न केवल घटते बाल लिंगानुपात जैसी गंभीर विषयों पर आम जनता का ध्या न आकर्षित करते हैं अपितु शिक्षा प्रदान कर बेटियों को सशक्त् बनाने के लिए भी उनको प्रेरित करते हैं और उनकी सोच में परिवर्तन लाते हैं। यह उम्मीिद है कि इसके परिणामस्व रूप लड़कियों की जन्म दर में वृद्धि होगी, लड़की और लड़के में भेदभाव न करते हुए उनका भी प्यार से पालन-पोषण किया जाएगा, उन्हें भी शिक्षा का अधिकार होगा, उन्हें सामान अधिकार एवं अवसर प्राप्त होंगे जो उन्हें देश का सशक्ता नागरिक बनाएँगे।

विजेता एसएमएस का प्रयोग “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान में किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्या बेटियों को महत्व, देना और उनके सशक्तिकरण में शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है।

प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2014 है।

6 विजेता प्रविष्टियों को रु. 5000/- का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

नियम एवं शर्तों, तकनीकी प्राचल एवं मूल्‍यांकन के मापदंडों के बारे में अधिक जानकारी यहाँ से प्राप्त करें।

कार्य के मॉडरेटर

बर्नाली दास
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
ई-मेल: pmubbbp@gmail.com

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
1993
कुल
1943
स्वीकृत
50
समीक्षाधीन
फिर से कायम कर देना
1943 सबमिशन दिखा रहा है
kaur k
kaur k 11 साल 7 महीने पहले
भारत में बेटी के बुरे दिन ख़त्म करो उसे पढ़ाओ काबिल बनाओ हिम्मत करो बनने दो उसे डॉक्टर अफसर या वकील भ्रूण हत्या, बाल विवाह और दहेज़ से ना उसको करो ज़लील
sid mks
sid mks 11 साल 7 महीने पहले
never make ur daughter stay under an umbrella, so that every1 can peep & see instead make her as sun so if some1 try to peep & see,their eyes should burn boy is the 1 who leads parents to heaven after life "girl is the 1 who brings heaven into home and to the parents" "girl is a symbol of life" g-god i-in r-real l-life so respect live life love honest faith pride of life girl to bless us to guide us to protect us
kaur k
kaur k 11 साल 7 महीने पहले
जिगर का टुकड़ा है , दिल का अरमान है बेटियां तो माँ-बाप का अभिमान है डॉक्टर इंजीनियर टीचर बनकर पाएंगी मान बढ़ाएंगी परिवार की और देश की भी शान
kaur k
kaur k 11 साल 7 महीने पहले
छोटी सी परी हूँ , सुन्दर भी बड़ी हूँ जनम लेने दे माँ , प्यारी बड़ी हूँ मुझे भी पढ़ाना लिखाना, एक मिसाल बनकर दिखाउंगी नाम आपका भी रोशन कर जाउंगी
kaur k
kaur k 11 साल 7 महीने पहले
सब कहते बेटी तू परायी है जाने ऐसे नसीब कहाँ से लायी है घर में स्वीकार तो केवल भाई है माँ से पूछना चाहूँ-"क्या तू मेरी माई है ?"
kaur k
kaur k 11 साल 7 महीने पहले
बेटी भारत की एक क्रांति है बेटी है कमज़ोर यही भ्रान्ति है बेटी से ही समाज में शांति है बेटी ही तो भविष्य कांति है