SHYAMSUNDERJANGIR
2 years 9 months ago
माननीय मोदी जी,
हम स्पोर्ट्स लकड़ी के फर्श का निर्माण करते हैं, जो बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन से स्वीकृत है। जिसमें इनडोर और आउटडोर का फ्लोरिंग करते हैं। इसके साथ ही आयात और निर्यात का भी काम होता है। भारत में जो टेंडर होते हैं उनमें कई बार विदेशी सामग्री का लिखा हुआ होता है जबकी हम भारत में उसका निर्माण करते हैं। इसके अलावा हमें मेक इन इंडिया का विकल्प पहले रखना चाहिए। निर्यात का जो प्रोसेस है उसको भी थोड़ा आसान करना चाहिए। अभी हमने एडी कोड के लिए आवेदन किया था जिसे आज 5 दिन हो गए उसका अभी तक कोई उत्तर नहीं आया है। मैं ये चाहता हूं कि निर्यात की प्रक्रिया थोड़ी आसान होनी चाहिए ताकि हर कोई अपना माल आसानी से निर्यात कर सके।
Like
(8)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam