VED ASHISH
1 year 9 months ago
माननीय प्रधानमंत्री जी,
सादर प्रणाम,
हम राष्ट्रीय कायस्थ सेवा संघ, के माध्यम से एक महत्वपूर्ण सुझाव देना चाहते हैं। भारत में पहली बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है और इसकी तैयारी 2026 तक पूरी होने की संभावना है। इस ऐतिहासिक क्षण को देखते हुए, हम चाहते हैं कि इस बुलेट ट्रेन का नाम हमारे महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के द्वारा दिया गया नारा "जय हिन्द" के नाम पर रखा जाए।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जापान से गहरा रिश्ता रहा है। वहां उनकी गहरी छवि है। नेताजी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और "जय हिन्द" का अमर नारा दिया, जो आज भी देशवासियों के दिलों में गूंजता है। उनके योगदान को मान्यता देते हुए, हम विश्वास करते हैं कि बुलेट ट्रेन का नाम "जय हिन्द" रखना एक उचित और सम्मानजनक कदम होगा।
हम सभी देशवासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए, सरकार से यह अनुरोध करते हैं कि बुलेट ट्रेन का नाम "जय हिन्द" रखा जाए।
हम आपके सकारात्मक उत्तर की प्रतीक्षा करेंगे।
सादर,
वेद आशीष श्रीवास्तव, भोपाल
राष्ट्रीय संयोजक
राष्ट्रीय कायस्थ सेवा संघ
Like
(2)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam