Jeevan patidar
1 year 9 months ago
नमस्कार मोदी जी,
में देश में रोजगार के अवसर को बढ़ाने का एक सुझाव ले कर आया हु, यह सुझाव हमारे देश के निर्माण क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, कंस्ट्रक्शन कंपनिया 24 घंटे ओर 7 दिन काम करती है, लेकिन उसमे कार्य करने वाले इंजीनियर, सुपरवाइजर और मजदूरों से 12 से 14 घंटे काम लिया जाता है , जिससे कि कंपनिया काम कर्मचारियों से काम करवा कर इस क्षेत्र में रोजगार के अवसरों को काम कर रही है साथ ही ज्यादा काम के बोझ के कारण काम की गुणवत्ता भी गिर रही है, आए दिन नए नए हादसे कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में देखने को मिल रहे है। साथ ही इंजीनियर का मानसिक संतुलन भी बिगड़ रहा है। कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में अगर 3 शिफ्ट में काम अनिवार्य कर दिया जाए तो रोजगार के ढेर सारे अवसर उपलब्ध हो जायेगे। यही नहीं 3 शिफ्ट में सभी क्षेत्र में काम शुरू कर देने से देश का विकास भी तेजी से होगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
आशा करता हु आपको सुझाव अच्छा लगा होगा।
धन्यवाद और मेरी शुभकामनाएं आपके साथ है
Like
(4)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam