Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

अपने विचारों को प्रधानमंत्री के 26 फरवरी 2017 के मन की बात कार्यक्रम का हिस्सा बनायें

Let your ideas be a part of PM's Mann Ki Baat on 26th February 2017
आरंभ करने की तिथि :
Feb 14, 2017
अंतिम तिथि :
Feb 23, 2017
00:00 AM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

हमेशा की तरह प्रधानमंत्री मोदी आपसे जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर ...

हमेशा की तरह प्रधानमंत्री मोदी आपसे जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार आपके साथ साझा करेंगे। मन की बात कार्यक्रम के 29वें संस्करण के संबंध में प्रधानमंत्री आपसे सुझाव आमंत्रित करते हैं, ताकि इस कार्यक्रम में आपके विचार को शामिल किया जा सके।

आप अपने पसंदीदा विषयों, जिन पर आप चाहते हैं कि प्रधानमंत्री बात करें, के बारे में अपने सुझाव भेजें।

आप अपने विचार इस खुले मंच पर साझा कर सकते हैं अथवा हमारे टॉल फ्री नंबर 1800-11-7800 डायल करके प्रधानमंत्री के लिए अपना सन्देश हिन्दी अथवा अंग्रेजी में रिकॉर्ड कर सकते हैं। इन संदेशों में से कुछ को प्रसारित भी किया जा सकता है।

आप 1922 पर मिस्ड कॉल देकर और एसएमएस में दिए लिंक पर जाकर सीधे प्रधानमंत्री को भी अपने सुझाव भेज सकते हैं।

26 फरवरी 2017 को प्रातः 11:00 बजे मन की बात कार्यक्रम सुनना ना भूलें।

फिर से कायम कर देना
3586 सबमिशन दिखा रहा है
Rajeshwar Singh
Rajeshwar Singh 9 साल 4 महीने पहले
पत्र: ७ (२२ फरवरी २०१७) पत्र माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को माननीय प्रधानमंत्री जी, सादर प्रणाम! आशा है आप सकुशल होंगे और कई सारे समस्याओं से जूझ रहे अपने देश भारत को तरक्की के राह पर प्रशस्त करने की कोशिश रहे होंगे। इस पत्र के माध्यम से मैं एक ऐसे मामले को आपके संज्ञान में लाने की कोशिश कर रहा हूँ जिससे, मेरे जैसे इस देश के दूर-दराज इलाकों (ग्रामीण परिवेश) में रहने वाले आम नागरिक हर दिन दो चार हो रहे होंगे।