Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

एक मजबूत व व्यवसायिक हथकरधा क्षेत्र के विकास हेतु अपने सुझाव दें

आरंभ करने की तिथि :
Mar 03, 2020
अंतिम तिथि :
Jun 03, 2020
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

एक मजबूत व व्यवसायिक हथकरधा क्षेत्र के विकास के लिए विकास आयुक्त ...

एक मजबूत व व्यवसायिक हथकरधा क्षेत्र के विकास के लिए विकास आयुक्त (हथकरधा) कार्यालय, भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय के तहत कार्यरत है ताकि हथकरधा बुनकरों के लिए सतत रोजगार सुनिश्चित हो सके। इसके समग्र लक्ष्य को निम्नलिखित बिंदुओं द्वारा समझा जा सकता है:

मिशन
समावेशी विकास के लिए हथकरधा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाना
तकनीकी उन्नयन के माध्यम से बुनकरों का सशक्तिकरण
घरेलू और वैश्विक बाजार की चुनौतियों का सामना करने के लिए केंद्रित, लचीला और समग्र दृष्टिकोण
वैश्विक और घरेलू बाजारों में ब्रांड निर्माण
उचित मूल्य पर कच्चे माल तक आसान पहुँच

उद्देश्य
हथकरधा बुनकरों के कल्याण समेत हथकरधा क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित करना
हथकरधा बुनकरों को नए उन्नत करघे और सहायक उपकरण प्रदान करना
क्लस्टर क्षेत्रों में रियायती यार्न प्रदान करना।
विपणन, डिजाइन और उत्पादन के प्रबंधन के लिए उद्यमियों, डिजाइनरों और पेशेवरों को बाजार उन्मुख बनाना
वित्तीय संस्थानों / बैंकों से ऋण की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाना

कार्य
हथकरधा समूहों को विकसित करने और बुनकरों को नए करघे, सीएफसी, यार्न डिपो, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन के जरिए सशक्त बनाना
एचएल क्लस्टरों में रियायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण यार्न की आसान उपलब्धता हेतु यार्न डिपो स्थापित करना
उत्पादन और विपणन गतिविधियों के लिए कम ब्याज दरों पर ऋण सुविधा प्रदान करना
विकासशील फैशन और बाजार निर्देशित डिजाइन और उत्पादों के लिए क्षमता का विकास
मजबूत ब्रांडिंग और विपणन व निर्यात में निजी क्षेत्र को शामिल करके हथकरधा उत्पादों के लिए बाजार का विकास।

हैंडलूम क्राफ्ट विलेज (नई गतिविधि) की शुरुआत

पर्यटन और संस्कृति के साथ हैंडलूम के एकीकृत सतत विकास के लिए संबंधित राज्य सरकारों की मदद से इस कार्यालय की एक नई पहल है। 5 गांवों को "पर्यटक हथकरधा गांव" के रूप में विकसित किया जा रहा है:
1. सारण, जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश
2. कनिहामा, बडगाम, श्रीनगर
3. रामपुर, बोधगया, बिहार
4. बोरजुरी, गोलाघाट, असम
5. कोवलम, तिरुवनंतपुरम, केरल

हथकरधा बुनकर के लिए पुरस्कार:
हथकरधा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उत्पाद तैयार करने वाले हथकरधा बुनकरों को प्रोत्साहित करने के लिए यह कार्यालय संत कबीर पुरस्कार, राष्ट्रीय पुरस्कार और राष्ट्रीय योग्यता प्रमाणपत्र प्रदान करता है। इस कार्यालय द्वारा हर साल ये पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। ये पुरस्कार व्यक्तिगत बुनकरों को उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के विकास और उत्पादन के प्रोत्साहन हेतु प्रदान किए जाते हैं। अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तरों पर आयोजित होने वाली एक्सपो जैसी कई विपणन गतिविधियों में भी इन्हें वरीयता दी जा रही है। “वर्ष -2018” के लिए आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 21 मार्च, 2020 तक बढ़ा दी गई है। इच्छुक आवेदक इस फ़ोरम के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में अपने विवरण के साथ अपनी प्रविष्टियाँ अग्रेषित कर सकते हैं, ताकि हमारे क्षेत्रीय कार्यालय (बुनकर सेवा केंद्र) ) की टीम आगे की जानकारी के लिए आवेदक से संपर्क कर सके।

इस श्वेत पत्र का उद्देश्य इस कार्यालय की मौजूदा गतिविधियों से संबंधित नए विचार / आइडिया और इनपुट लेना है। इस रणनीति के लिए भागीदारी प्रक्रिया के साथ-साथ केंद्र व राज्य सरकार के अधिकारियों, नीति शोधकर्ताओं, उद्यमियों, प्रौद्योगिकी डेवलपर्स, सिविल सोसायटी समेत सभी हितधारकों से सुझाव आमंत्रित हैं।

इस फोरम के जरिए सुझाव भेजने की अंतिम तिथि 03 जून, 2020 है।

फिर से कायम कर देना
2465 सबमिशन दिखा रहा है
jatin yadav
jatin yadav 6 साल 3 सप्ताह पहले
sir apne kha stay home and stay safe likn jb s lockdown k rules km kr diy h tb s ek chez rh gyi stay safe ,not apply stay home because Gov't and private sector to apply more pressure to join work station. Tho kaise koi stay home rh skta h modi sir please apply lockdown 5 but seriously and tight action rule according army curfew rule aur TB aache s 100% India k sbhi areas and Indian public ka health check up and corona testing honi Chahye with physically verify test proof documents please sir
ARUN KUMAR GUPTA
ARUN KUMAR GUPTA 6 साल 3 सप्ताह पहले
जैसे उद्यमों में कार्य के लिए job safety analysis होता है वैसे ही अन्य कार्य के लिए भी JSA होना चाहिए। उदाहरण के लिए कुछ दिन पहले मेरी पत्नी का ब्लड टेस्ट के लिए सैम्पल लेने के लिए लैब से आदमी आया। उसने मास्क लगा रखा था। बैग से दस्ताने निकाल कर भी पहने और फिर रबड़ की नली बांध कर सैम्पल लेने के बाद अपना मोबाइल निकाल कर मेरी पत्नी को e-sign करने को बोला। अब इसमें गलती कहां हुई? उसने दस्ताने शायद reuse किए, रबड़ की नली को sanitize नहीं किया और मोबाइल की स्क्रीन को बिना sanitize किये e-sign को कहा
RAMAN GANAPATHY
RAMAN GANAPATHY 6 साल 3 सप्ताह पहले
Hi I raman from mumbai. For improvement in handloom sector . Please use more automated machines for better productivity. Also use public private partnership and tie up with Arvind Fasions, Aditya Birla Fasions, Raymond to market the products. Also set up govt shops in all malls and shopping sector . Use a great brand ambassador to promote ads of using handloom products. Also make sporting jerseys of all sports including cricket team with better quality .
mygov_159068582572348371
Rakesh
Rakesh 6 साल 3 सप्ताह पहले
1.. It should be advertised by many government channel or app. 2.. Much marketing needed 3.. Subsidi should be given or promotion to both buyer n seller 4.. forien clothes and industries should collaborate to them 5.. Fashion and handloom sectors studies should starts in our schools and colleges 6.. Famous fashion designer or actores should collaborate with them for propmotion and purchase. 7.. Government should necessary these products to all government sectors peoples to purchase them .
jatin yadav
jatin yadav 6 साल 3 सप्ताह पहले
31 may k baad lockdown 5 ki jrurt h likn army curfew rule k according hona Chahye kyuki jb 500 case the unko control krne k liy 4 lockdown lgya gye likn may month ki case study and number check kr k dekha jya to ab fir s lockdown hona Chahye or 100% India areas and Indian public ka health check up and corona testing honi Chahye and lockdown ki india ki bhut jrurt h is time please sir lockdown lgya jye army curfew rule k according
DINESH SHADANGI
DINESH SHADANGI 6 साल 3 सप्ताह पहले
पूरे देश के हथकरघा उद्योग की मैपिंग कर उनके कच्चे माल की ब्यवस्था उचित कीमत के साथ सहुलियत से पहुंचाने, और बने हुए माल के लिए बेचने की केन्द्रीय ब्यवस्था करनी चाहिए
Aakash Dubey
Aakash Dubey 6 साल 3 सप्ताह पहले
may apne desh ke prime minister sir ji ko or chif minister sir ji ko yeh request karta hu ki kuch aisa kare ki har rajya ke log apne hi rajya me work kare or up and Bihar ko strong and development kare my request my india government aaj agar log bahar se aaye h to sabse jyada up or bihar ke jo log mar Gaye h wah bhi up ke h up or bihar me.company and industry work ko strong banaya jaaye taaki log bahar na jaaye or log ki halat aise na ho jaise aaj hui h korona ke time me up and Bihar development
CHANDRAKANT SARMANDAL
CHANDRAKANT SARMANDAL 6 साल 3 सप्ताह पहले
In isolation room due to covid-19,people can use handloom to spend time and earn also.Later on the cloth and the machine can be sanitized. Also ,stationery cycle can be used to generate electricity and store in a battery.Ofcourse, all this can be done if the eqipments can be sterilized or sanitized after use.But the person in isolation will not feel the pinch of isolation and earn also.Simultaneously the person can listen to music also.Knitting with wool can also give an earning.