Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

एक मजबूत व व्यवसायिक हथकरधा क्षेत्र के विकास हेतु अपने सुझाव दें

आरंभ करने की तिथि :
Mar 03, 2020
अंतिम तिथि :
Jun 03, 2020
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

एक मजबूत व व्यवसायिक हथकरधा क्षेत्र के विकास के लिए विकास आयुक्त ...

एक मजबूत व व्यवसायिक हथकरधा क्षेत्र के विकास के लिए विकास आयुक्त (हथकरधा) कार्यालय, भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय के तहत कार्यरत है ताकि हथकरधा बुनकरों के लिए सतत रोजगार सुनिश्चित हो सके। इसके समग्र लक्ष्य को निम्नलिखित बिंदुओं द्वारा समझा जा सकता है:

मिशन
समावेशी विकास के लिए हथकरधा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाना
तकनीकी उन्नयन के माध्यम से बुनकरों का सशक्तिकरण
घरेलू और वैश्विक बाजार की चुनौतियों का सामना करने के लिए केंद्रित, लचीला और समग्र दृष्टिकोण
वैश्विक और घरेलू बाजारों में ब्रांड निर्माण
उचित मूल्य पर कच्चे माल तक आसान पहुँच

उद्देश्य
हथकरधा बुनकरों के कल्याण समेत हथकरधा क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित करना
हथकरधा बुनकरों को नए उन्नत करघे और सहायक उपकरण प्रदान करना
क्लस्टर क्षेत्रों में रियायती यार्न प्रदान करना।
विपणन, डिजाइन और उत्पादन के प्रबंधन के लिए उद्यमियों, डिजाइनरों और पेशेवरों को बाजार उन्मुख बनाना
वित्तीय संस्थानों / बैंकों से ऋण की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाना

कार्य
हथकरधा समूहों को विकसित करने और बुनकरों को नए करघे, सीएफसी, यार्न डिपो, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन के जरिए सशक्त बनाना
एचएल क्लस्टरों में रियायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण यार्न की आसान उपलब्धता हेतु यार्न डिपो स्थापित करना
उत्पादन और विपणन गतिविधियों के लिए कम ब्याज दरों पर ऋण सुविधा प्रदान करना
विकासशील फैशन और बाजार निर्देशित डिजाइन और उत्पादों के लिए क्षमता का विकास
मजबूत ब्रांडिंग और विपणन व निर्यात में निजी क्षेत्र को शामिल करके हथकरधा उत्पादों के लिए बाजार का विकास।

हैंडलूम क्राफ्ट विलेज (नई गतिविधि) की शुरुआत

पर्यटन और संस्कृति के साथ हैंडलूम के एकीकृत सतत विकास के लिए संबंधित राज्य सरकारों की मदद से इस कार्यालय की एक नई पहल है। 5 गांवों को "पर्यटक हथकरधा गांव" के रूप में विकसित किया जा रहा है:
1. सारण, जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश
2. कनिहामा, बडगाम, श्रीनगर
3. रामपुर, बोधगया, बिहार
4. बोरजुरी, गोलाघाट, असम
5. कोवलम, तिरुवनंतपुरम, केरल

हथकरधा बुनकर के लिए पुरस्कार:
हथकरधा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उत्पाद तैयार करने वाले हथकरधा बुनकरों को प्रोत्साहित करने के लिए यह कार्यालय संत कबीर पुरस्कार, राष्ट्रीय पुरस्कार और राष्ट्रीय योग्यता प्रमाणपत्र प्रदान करता है। इस कार्यालय द्वारा हर साल ये पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। ये पुरस्कार व्यक्तिगत बुनकरों को उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के विकास और उत्पादन के प्रोत्साहन हेतु प्रदान किए जाते हैं। अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तरों पर आयोजित होने वाली एक्सपो जैसी कई विपणन गतिविधियों में भी इन्हें वरीयता दी जा रही है। “वर्ष -2018” के लिए आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 21 मार्च, 2020 तक बढ़ा दी गई है। इच्छुक आवेदक इस फ़ोरम के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में अपने विवरण के साथ अपनी प्रविष्टियाँ अग्रेषित कर सकते हैं, ताकि हमारे क्षेत्रीय कार्यालय (बुनकर सेवा केंद्र) ) की टीम आगे की जानकारी के लिए आवेदक से संपर्क कर सके।

इस श्वेत पत्र का उद्देश्य इस कार्यालय की मौजूदा गतिविधियों से संबंधित नए विचार / आइडिया और इनपुट लेना है। इस रणनीति के लिए भागीदारी प्रक्रिया के साथ-साथ केंद्र व राज्य सरकार के अधिकारियों, नीति शोधकर्ताओं, उद्यमियों, प्रौद्योगिकी डेवलपर्स, सिविल सोसायटी समेत सभी हितधारकों से सुझाव आमंत्रित हैं।

इस फोरम के जरिए सुझाव भेजने की अंतिम तिथि 03 जून, 2020 है।

फिर से कायम कर देना
2465 सबमिशन दिखा रहा है
jatin yadav
jatin yadav 6 साल 4 सप्ताह पहले
Or haryana Gov't ko ek baar s haryana k hr ek area and public ki aacha s study kr k ture status of health and corona cases ko update krna Chahye and fir s pure haryana ki case study kr k zone define kiy jaye or sb Gov't and private sector ko clear krwaya jaye containment zone and employees k local and hometown address k Hissab s and health k Hissab sclear hona Chahye ki kisko kb s apni duty join krni hai Please update urgently required this action for haryana Gov't please center Gov't focus
Ritesh Aher
Ritesh Aher 6 साल 4 सप्ताह पहले
"Tourist handloom village” #Tourism places के नजदिक Handloom Village हो #Handloom Village की जगह, मोसम और व्यवसाय पूरक सुविधा की स्थिती का मूल्यांकन हो #Handloom Village को बढावा दत्तक देने के लिये कुछ समय उसको प्रतिष्टीत व्यक्ती को दत्तक दे #Handloom के उत्पादन का अलग अलग जागहपर प्रदर्शन का आयोजन # "Tourist handloom village” यह संकल्पना बेहतरीन ओर प्रभावशाली है #जिसमे विचारधारा के साथ उदयोग एवंम विचार को विकास होगा #"Tourist handloom village” को Actor द्गारा प्रसिद्धी
kaushlendra singh
kaushlendra singh 6 साल 4 सप्ताह पहले
सरकार जो लोग लघु उद्योग सुरु करना चाहते है उनके लिए ब्यवसाय कौन सा करे और उसका मार्किट व एक्सपर्ट उपलभ्ध कराए ताकि वे अपना ब्यवसाय सुरु कर् सके
YourName spandan bose_1
YourName spandan bose_1 6 साल 4 सप्ताह पहले
Handlooom sector can be developed by reaching to the small and micro sectors of hand loom industries and worker in India. Marketing and advertising their products in various ways. Different modes of advertising can be used, some low cost system etc . Giving them machines and equipment s so that they can produce more in less time beautifully. If demand is there then sale will increase. Giving some financial donations to workers for livelihoods. Agriculture, paper, jute, food,medicine ,be focused
Nagesh Kumar t s
Nagesh Kumar t s 6 साल 4 सप्ताह पहले
Dear sir, if possible hand loom weaver's should be given loans with intrest in subsidized rates . if possible a plan to be made to exhibition of this products should be made in international affairs market show , more over comparative pricing ( I'm not so much aware, so i have said this) with brand leaders in this field. if it's possible schools uniforms shud be of hand loomed clothes, nd they should be educated about hand loom products nd they may bring awareness about this in families
sandeep sati
sandeep sati 6 साल 4 सप्ताह पहले
Handloom sector should be GST free. There should not be any need for any kind of registration. Handloom craft should be a part of education system. Stories of famous handloomers should be taught to students in schools from 1st to 5 th classes. Every year in every district at least there should be one exibition on local handloom and handicrafts. World environment day is coming on 5 June. Handicrafts and handloom sector requires raw material from nature. We all should be motivated to plant tree
Nagesh Kumar t s
Nagesh Kumar t s 6 साल 4 सप्ताह पहले
Dear sir, As of today's taste of individuals they r very much inclined to new designs nd colors. if hand loomers should be Happy means they should get their products sold easily . even if government is supporting this the awareness to people to use this is very poor due to lack of supporting mind. if no problem, a way to try nd promote this is , government should make it completely compulsory for government employees, to use it, with new designs which may creat awareness in public eyes
CHANDRAKANT SARMANDAL
CHANDRAKANT SARMANDAL 6 साल 4 सप्ताह पहले
Along with charakha every farmer should have a hand loom.As in his small farm the farmer can grow grain,fruits and vegetables and cotton also,he can slowly become 'aatma nirbhar' in 'ROTI AND KAPDA'.The farmer can use his produce for his family and excess can be sold.The khadi and village commission can arrange to selll his excess produce
jatin yadav
jatin yadav 6 साल 4 सप्ताह पहले
sir please take seriously new actions for this covid19 case. And save other rest people then we will safe life.And please say all Gov't to check health check up and corona testing of every people in india regularly with test proof documents with physically verify.Sir please take necessary action now this time to safe India and Indian public please take necessary seriously actions with army curfew rule in india for Indian public
Vikram Singh Patel
Vikram Singh Patel 6 साल 4 सप्ताह पहले
मेरा प्रधानमंत्री जी को नमस्कार कोरोना से निपटने के बाद देश में बेरोजगारी का संकट बढ़ सकता है इससे निपटने के लिए मेरा सुझाव है कि लोगो को उनके गृह क्षेत्र में ही रोजगार दिया जाए। इसके तहत मेरा सरकार से अनुरोध है कि मेरे गृह क्षेत्र चित्रकूट, उ. प्र. में एक कांच की फैक्ट्री है जो कई दशकों से बंद पड़ी है उसे चालू करवाने का कष्ट करें।