Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

संगम ऐप के माध्यम से विभिन्न संस्कृतियों को जानें और अपना फीडबैक दें

आरंभ करने की तिथि :
May 24, 2019
अंतिम तिथि :
Jun 23, 2019
17:00 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय ...

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA)ने 'SANGAM' नामक एक मोबाइल और वेब म्यूजिक एप्लीकेशन बनाया है। ऐप के नाम से स्पष्ट है कि यह भक्ति और आस्था की विभिन्न धाराओं के संगम की कल्पना पर आधारित है। साथ ही यह कला के विविध रूपों का संगम भी है जो हमारी धार्मिक परंपराओं का हिस्सा हैं। यह ऐप्लीकेशन शास्त्रीय, लोक, भक्ति और लोकप्रिय शैलियों के संगीत के पारखी लोगों के लिए वन-स्टॉप वर्चुअल डेस्टिनेशन के तौर पर बनाया गया है।

'SANGAM’ भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की अपनी तरह की पहली पहल है और इसकी निम्नलिखित प्रमुख विशेषताएं हैं:

1. संगम में 24 भारतीय भाषाओं में मंत्र, भगवान विष्णु (और उनके विभिन्न अवतार जैसे राम और कृष्ण, आदि), भगवान शिव, भगवान गणेश, देवी दुर्गा और देवी (जैसे लक्ष्मी, सरस्वती)। ) आदि पर आधारित 2500 भक्ति गीत हैं।

2. सामग्री में राष्ट्रीय ऑडियो-विजुअल कल्चरल आर्काइव्स से भारत रत्न (पंडित भीमसेन जोशी, उस्ताद बिस्मिल्ला खान और डॉ. एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी के साथ-साथ वेद, आदि शंकराचार्य की मोहा मुदगरा, कवि जयदेव की गीत गोविंदा, गोस्वामी तुलसी दास की रामचरित मानस, संत कबीर के दोहे, मीरा बाई के भजन, त्यागराज के कृति और संत तुकाराम के अभंग जैसे शास्त्रीय ग्रंथों के सस्वर पाठ शामिल हैं।

3. इसके अलावा इसकी समृद्ध सामग्री में हिंदुस्तानी और कर्नाटक शास्त्रीय संगीत और लोक संगीत की विभिन्न परंपराओं के बीच ठुमरी, दादरा, भजन, अभंग, कृति और पदम और अन्य शैलियां शामिल हैं।

4. संगम ऐप पर जल्द ही सभी धर्मों के कई सूफी, गुरबानी और अन्य भक्ति परंपरा के गीत जोड़े जाएंगें

संगम ऐप अब एंड्रॉइड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, और यह एक वेब एप्लिकेशन के रूप में भी मौजूद है।

लिंक:
एंड्रॉयड
https://play.google.com/store/apps/details?id=org.musicapp

आईओएस
itunes.apple.com/in/app/sangammusic/id1448593292?mt=8

वेब
www.sangam.gov.in

कॉल टू एक्शन: - संस्कृति मंत्रालय ने भारत के नागरिकों से संगम ऐप को बढ़ावा देने, साझा करने और इसका आनंद उठाने के साथ-साथ अपना-अपना फीडबैक देने का आग्रह किया है।

फिर से कायम कर देना
817 सबमिशन दिखा रहा है
Helsite
Helsite 7 साल 3 सप्ताह पहले
Indian musical culture: India is a country of a broad range of cultures and also there are various types and forms of music also. India is a music loving country since ancient times. Goddess Sarasvati is a lord of music. Indian music has a very diverse range in various kinds of music and ragas. Ragas are sung from the heart. There are various types of Ragas like bhairavi, Dipak, malhar, Madhur, hindole, shree, etc. http://helsite.com/advantages-and-disadvantages-of-education-system/
Pankaj Singh Rathore
Pankaj Singh Rathore 7 साल 3 सप्ताह पहले
मेरा मानना है वर्तमान शिक्षा व्यस्त सिर्फ एक व्यसाय है , अगर संभव हो तो बच्चों को शिक्षित करने वाली शिक्षा प्रणाली लागू करनी चाहिए जिससे बच्चों का सर्वांगीड़ विकास हो सके और ये सब अपनी मात्र भाषां में हो साथ ही रोजगार भी मात्र भाषां में मिले तभी भाषां , रोजगार और तरक्की आसान हो पायेगा अन्यथा बच्चों के भविष्य की चिंता के चलते लोग अंग्रेजी को ही प्रार्थमिकता देंगें और फिर वही स्कूल ,ट्यूशन और कोचिंग के बीच जीवन अटक कर रह जाएगा ...धन्यवाद 🙏