Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

18 जून 2023 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात के लिए विचार आमंत्रित

18 जून 2023 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात के लिए विचार आमंत्रित
आरंभ करने की तिथि :
Jun 05, 2023
अंतिम तिथि :
Jun 16, 2023
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

पीएम नरेंद्र मोदी आपके लिए मायने रखने वाले विषयों और मुद्दों पर अपने ...

पीएम नरेंद्र मोदी आपके लिए मायने रखने वाले विषयों और मुद्दों पर अपने विचार साझा करने के लिए तत्पर हैं। प्रधानमंत्री आपको उन विषयों पर अपने विचार साझा करने के लिए आमंत्रित करते हैं, जिन्हें उन्हें मन की बात की 102 कड़ी में संबोधित करना चाहिए।

आने वाले मन की बात एपिसोड में प्रधानमंत्री जिन विषयों या मुद्दों पर बात करना चाहते हैं, उनके बारे में अपने सुझाव हमें भेजें। इस ओपन फोरम में अपने विचार साझा करें या वैकल्पिक रूप से आप टोल-फ्री नंबर 1800-11-7800 पर भी डायल कर सकते हैं और हिंदी या अंग्रेजी में प्रधानमंत्री के लिए अपना संदेश रिकॉर्ड कर सकते हैं। कुछ रिकॉर्ड किए गए संदेश प्रसारण का हिस्सा बन सकते हैं।

आप 1922 पर एक मिस्ड कॉल भी दे सकते हैं और सीधे प्रधानमंत्री को अपने सुझाव देने के लिए एसएमएस में प्राप्त लिंक का अनुसरण कर सकते हैं।

और 18 जून 2023 को सुबह 11:00 बजे मन की बात के साथ बने रहें।

फिर से कायम कर देना
2387 सबमिशन दिखा रहा है
mohinder kumar bharal
mohinder kumar bharal 3 साल 1 week पहले
सादर प्रणाम, राजधानी दिल्ली में बहुनिकाय हैं जिसके परिणामस्वरूप कार्यों में विलंब होता है। राष्ठ्र के विकास के लिए हमें नई संकल्पनाओं का भी निर्माण कराना चाहिए। संविधान में विभिन्न तरह के राज्यों की प्रकृति निर्धारित है। इसमें बदलाव की जरूरत है। सुझाव है कि दिल्ली में सेवानिवृत्त तथा कार्यरत अधिकारियों के एक बृह्त दल का इसप्रकार गठन कराया जाए जिसमें जनता के भी प्रतिनिधि हों। यही दल दिन-प्रतिदिन के प्रशासन के कार्यों को देखे तथा अपेक्षित निर्णय ले। वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था के कारण सरकारी धन जिस मात्रा में व्यय हो रहा है उतनी प्रगति नहीं हो रही है। धन का समुचित उपयोग न होने से राष्ट्र की प्रगति 75 वर्षों मे जितनी होनी चाहिए थी वह हो नहीं सकी। कारण विभिन्न है जिन्हें सभी जानते हैं। सुधार जरूरी है। अत: दिल्ली की वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था को आधार बनाकर कार्य किया जा सकता है। सबसे पहले दिल्ली सरकार का प्रशासनिक स्तर घटा दिया जाए तथा पुन: महानगर परिषद की व्यवस्था लागू की जाए। आम नागरिक को सेवाएं चाहिए न की राजनीतिक व्यवस्था। केंद्र धन जारी कर रहा है किंतु सकारात्मक परिणाम नहीं आ रहे हैं।
Amit Agarwal
Amit Agarwal 3 साल 1 week पहले
आदरणीय प्रधानमंत्री जी, मन की बात मे एक सुझाव देना चाहता हूँ।मेरा सुझाव स्वास्थय से संबन्धित है।हमारे देश मे लगभग 10 करोड़ लोग Diabetes की बीमारी से ग्रसित है। इसके अलावा अन्य विभिन्न बीमारियाँ जैसे हाइ या लो ब्लड प्रैशर, मानसिक तनाव,ओबेसिटी,मोटापा हैं। आपके माध्यम से सभी देशवासियों से एक संकल्प लेने की कामना करता हूँ। क्या हम रोज सुबह जितने बजे भी सो कर उठते है, उससे एक घंटा पूर्व उठेगे और उस एक घंटा समय को किसी भी तरह की फ़िज़िकल एक्टिविटी के लिए इस्तेमाल करेगे। उदाहरण के लिए,यदि हम सुबह 7 बजे सो के उठते है तो क्या हम सुबह 6 बजे सो कर उठेगे और इस 1 घंटा समय मे घर के बाहर या किसी पार्क मे टहलने के लिए और व्यायाम करने मे व्यतीत करेगे। मेरा मानना है कि अगर हम दो सप्ताह तक लगातार ऐसा करते है तो निश्चित रूप से हम अपने अंदर कुछ बदलाव महसूस करेगे और फिर यह हमारी आदत मे शामिल हो जायगा।ये एक छोटी सी शुरुआत होगी अपनी जीवनशैली मे परिवर्तन की और कुछ समय बाद इसके बहुत सारे फायदे नजर आएंगे।इससे न सिर्फ हमारा स्वास्थ्य अच्छा होगा बल्कि कुछ शारीरिक समस्याए स्वतः ठीक हो जायगी।धन्यवाद।