अलग-अलग क्षेत्रों में विभिन्न सरकारी पहलों के प्रभाव को साझा करने के लिए माईगोव #TransformingIndia पर केंद्रीय मंत्रियों के साथ एक वार्ता श्रृंखला का आयोजन कर रहा है। 02 जून 2016 को केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री, श्रीमती हरसिमरत कौर बादल दोपहर 1 बजे नागरिकों के साथ बातचीत करेंगे।
नागरिकों को माईगोव पर हैशटैग #TransformingIndia का उपयोग करके अपने विचार साझा करने और अपने प्रश्न पोस्ट करने के लिए आमंत्रित किया जाता है।