Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

डिजिटल इंडिया पर सन्देश बनाने के लिए प्रतियोगिता

Contest for Creating Message of Digital India
आरंभ करने की तिथि :
Mar 18, 2015
अंतिम तिथि :
Mar 29, 2015
00:00 AM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

डिजिटल इंडिया पर लेख ...

डिजिटल इंडिया पर लेख

डिजिटल इंडिया, भारत सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है जिसका मुख्य लक्ष्य भारत को डिजिटल रुप से सशक्त समाज और सूचना अर्थव्यवस्था के रूप में बदलने की है, जिसका मुख्य केन्द्र लोगो को यह बताना है कि आई टी (इंडियन टैलेंट )+ आई टी (इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी )= आई टी (इंडिया टुमारो) य़ह कार्यक्रम मुख्यत: तीन प्रमुख दृष्टिकोण पर आधारित है जैसे "आधारभूत संरचना का प्रत्येक नागरिक के लिए उपयोगी होना", "मांग पर शासन और सेवा" तथा " नागरिकों का डिजिटल सशक्तिकरण।"

डिजिटल इंडिया का लक्ष्य देश के विकास के कुल 9 स्तंभों को और मजबूत बनाना है, जिसमे शामिल है ब्रॉडबैंड राजमार्ग, मोबाइल कनेक्टिविटी तक सर्वव्यापी प्रवेश, सार्वजनिक इंटरनेट प्रवेश कार्यक्रम, ई-शासन: प्रौद्योगिकी के माध्यम से सरकार में सुधार, ई-क्रांति: सेवाओं की इलेक्ट्रॉनिक डिलिवरी, सभी के लिए सूचना तथा अर्ली हार्वेस्ट कार्यक्रम। अधिक जानकारी के लिए लॉग ऑन करें www.deity.gov.in या www.negp.gov.in पर।

जबकी डिजिटल इंडिया के विजन को लोगो तक पहुँचाने के लिए अपने कार्यक्रमों और सेवाओं के माध्यम से सरकार हर संभव प्रयास कर रही है, लेकिन अभी सबसे जरुरी बात यह है कि इस बदलाव की क्रांति को एक नयी आवाज दी जाये। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए इलेक्ट्रॉनिकी और सुचना प्रौद्योगिकी विभाग ने इच्छुक प्रतिभागियों से प्रविष्टियाँ मांगे है जिससे कि डिजिटल इंडिया के लिए एक व्यापक संदेश बनाया जा सके जो डिजिटल इंडिया के विजन और कार्यक्रम को बताये/प्रकट करें तथा जनसमुह को इस कार्यक्रम के बारें में स्पष्ट करें/जानकारी दे। इसके लिए आपके सन्देश संक्षिप्त और सार्थक होने चाहिए तथा स्पष्टता से बताये कि नागरिकों के लिए यह कार्यक्रम क्या करेगा, ताकि नागरिकों को डिजिटल इंडिया के कार्यक्रमों से आसानी से जोड़ सके।

प्रविष्टि प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 28 मार्च 2015 है।

विजेता प्रविष्टियों को निम्नलिखित पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा:

1) प्रथम पुरस्कार- रु. 10,000/-
2) द्वितीय पुरस्कार- रु.5000/-
3) तृतीय पुरस्कार- रु.2000/-

नियम एवं शर्तें के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
1029
कुल
36
स्वीकृत
993
समीक्षाधीन
फिर से कायम कर देना
36 सबमिशन दिखा रहा है